- ललित मोदी का वीडियो वायरल
- हसन मिन्हाज को दिया इंटरव्यू
- मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में देश से फरार चल रहे ललित मोदी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी (Lalit Modi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अमेरिकन कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट हसन मिन्हाज (Hasan Minhaj) को इंटरव्यू देते नजर आ रहे है. इस वायरल वीडियो में हमन मिन्हाज ललित मोदी (Lalit Modi) से घोटालों को लेकर सवाल पूछते हैं, जिस पर वो थोड़े सहमे नजर आते हैं. इस इंटरव्यू में हसन मिन्हाज (Hasan Minhaj) ने ललित मोदी (Lalit Modi) से आईपीएल (IPL Scam) में हुए स्कैम को लेकर भी सवाल पूछा. इस वीडियो को देख लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं.
बीजेपी की जीत के बाद ऋषि कपूर ने जाहिर की चिंता, वायरल हुआ Tweet...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में देश से फरार चल रहे ललित मोदी (Lalit Modi) इस इंटरव्यू में हसन मिन्हाज (Hasan Minhaj) के सवालों का जवाब देते हुए तो दिख रहे हैं, लेकिन सवालों पर वो थोड़ा सहमे नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इसे इंटरटेनिंग वीडियो को तौर पर पेश किया गया है. क्योंकि इस वीडियो के बैकग्राउंड में ठहाकों की आवाजें भी आ रही हैं. ललित मोदी का यह वीडियो हसन मिन्हाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके इस वीडियो को 2 लाख 38 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है. बता दें कि हसन मिन्हाज अमेरिकन कॉमेडियन, लेखक, प्रोड्यूसर, राजनीतिक कमेंटेटर, एक्टर और टेलीविजन होस्ट के तौर पर पहचान रखते हैं.
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे का YouTube पर कोहराम, बार-बार देखा जा रहा उनका डांस Video
बता दें कि आईपीएल (IPL) के संस्थापक के तौर पर पहचान रखने वाले ललित मोदी (Lalit Modi) ने टैक्स चोरी, मनी लांड्रिंग के आरोपों के बाद वर्ष 2010 में भारत छोड़ दिया था. फिलहाल, ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि करीब 125 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के लिए ललित मोदी ने साल 2009 में आईपीएल (IPL) के अधिकार देने की प्रक्रिया को बदला था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं