विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

एक्समैन ने अपने फैन्स को किया अलर्ट, कहा- 'मुझे पता है कि...'

अभिनेता ह्यू जैकमैन ने सोशल मीडिया साइट्स पर उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग कर उनका भेस धरने वाले बहरूपियों के खिलाफ अपने प्रशंसकों को चेतावनी दी है.

एक्समैन ने अपने फैन्स को किया अलर्ट, कहा- 'मुझे पता है कि...'
ह्यू जैकमैन (फाइल फोटो)
  • ह्यू जैकमैन ने ट्विटर पर चेताया
  • अपने फैन्स को किया अलर्ट
  • पिछले साल आई थी 'लोगन'
नई दिल्ली: अभिनेता ह्यू जैकमैन ने सोशल मीडिया साइट्स पर उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग कर उनका भेस धरने वाले बहरूपियों के खिलाफ अपने प्रशंसकों को चेतावनी दी है. जैकमैन ने ट्वीट किया, मुझे पता है कि ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मेरा भेस धरे कुछ बहरूपिये सक्रिय हैं. कृपया उन्हें प्रतिक्रिया, पैसे या अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें. उन्होंने कहा, प्रत्येक साइट पर मेरे आधिकारिक हैंडल पर नीला चेक का निशान है. मैं इन लोगों को यथासंभव रोकने के लिए अपने स्तर पर काम कर रहा हूं. इसके लिए मुझे मैसेज भेजने वालों का धन्यवाद.

तो क्या अब आयरन मैन, हल्क और वूल्वरिन का होगा तड़का, दिख सकते हैं एकसाथ
बता दें कि हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन ने पिछले दिनों कहा था कि वह एक फिल्म में आयरन मैन, हल्क और वूल्वरिन को साथ देखना पसंद करेंगे. हालांकि जैकमैन का कहना है कि वह वूल्वरिन की भूमिका दोबारा नहीं निभाएंगे. पिछले साल जेम्स मैनगोल्ड की 'लोगन' में वह वूल्वरिन की भूमिका में नजर आए थे.

VIDEO: 'बागी' टाइगर श्रॉफ को यह करते देख थम गईं दिशा पटानी की सांसें

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hugh Jackman, Social Media, Jackman Twiiter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com