विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2017

#MeToo : 'मैं 14 साल की थी और वह 36 का...' प्रियंका चोपड़ा की को-एक्‍टर ने किया यौन शोषण का खुलासा

मार्ली ने अपनी यह कहानी #MeToo हैशटैग के साथ शेयर की है. हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एलिसा मिलानो के #MeToo अभियान के तहत दुनियाभर की महिलाएं अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं.

#MeToo : 'मैं 14 साल की थी और वह 36 का...' प्रियंका चोपड़ा की को-एक्‍टर ने किया यौन शोषण का खुलासा
मी टू कैंपेन के तहत दुनियाभर की महिलाएं अपने साथ हुए हादसे सामने ला रही हैं.
नई दिल्‍ली: दुनिया भर में यौन उत्‍पीड़न के खिलाफ खुलकर समाने आ रही महिलाओं में अभी तक कई हॉलीवुड एक्‍ट्रेस का नाम सामने आ चुका है. अब बुधवार को ऑस्‍कर अवॉर्ड जीतने वाली पहली मूक एक्‍ट्रेस मार्ली माटलिन ने भी अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना का खुलासा किया है. मार्ली हाल ही में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन टीवी शो 'क्‍वांटिको 3' से भी जुड़ी हैं. वह इस शो के इस नए सीजन में प्रियंका के साथ नजर आएंगी. मार्ली ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं 14 साल की थी और वह 36 साल का था. मैं गूंगी हो सकती हूं, लेकिन चुप्‍पी वह आखिरी चीज होगी जो आप मेरी तरफ से सुन पाएंगे.' बता दें कि मार्ली को उनकी पहली फिल्‍म 'चिल्‍ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड' के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का ऑस्‍कर पुरस्‍कार दिया गया. महज 21 साल की उम्र में ऑस्‍कर पुरस्‍कार जीतने वाली वह पहली एक्‍ट्रेस भी हैं.

यह भी पढ़ें: यौन शोषण पर बोलीं मल्लिका दुआ, '#MeToo, मां कार चला रही थी और उसका हाथ मेरी स्‍कर्ट में था...'

मार्ली ने अपनी यह कहानी #MeToo हैशटैग के साथ शेयर की है. बता दें कि हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एलिसा मिलानो के #MeToo अभियान के तहत दुनियाभर की महिलाएं अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं. इस कैंपेन को भारत समेत दुनिया भर में जबरदस्‍त समर्थन मिल रहा है और सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई पुरुष भी महिलाओं के साथ होने वाली यौन घटनाओं का विरोध कर रहे हैं. बता दें कि हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एलिसा मिलानो ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा करते हुए दुनियाभर की महिलाओं से आह्वान किया है कि वह भी अपने साथ हुई इस तरह की घटनाओं के बारे में बताए ताकि यह साबित किया जा सके कि यह कोई छोटी या नजरअंदाज किए जा सकने वाली घटना नहीं है.
 
भारत की बात करें तो प्रसिद्ध कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी बचपन में अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना का खुलासा कर चुकी हैं. कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने अपने फेसबुक और सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के तहत बताया कि वह 7 साल की उम्र में उनके साथ भी यौन शोषण की घटना हुई है.

एलिसा के इस ट्वीट के बाद दुनियाभर से महिलाएं #MeToo हैशटैग के साथ अपने साथ हुई घटनाओं को शेयर कर रही हैं. एलिसा के इस ट्वीट पर अभी तक 27,000 से ज्‍यादा ट्वीट आ चुके हैं जिसमें हजारों महिलाओं ने अपने साथ हुई घटनाओं का खुलासा किया है.

VIDEO: स्पॉटलाइट में 'गोलमाल अगेन' की टीम से खास मुलाकात


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mee Too Twitter Hashtag, Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com