क्या विटामिन बी3 फैटी लिवर को ठीक कर सकता है? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Vitamin B3 For Fatty Liver: लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. क्योंकि यह खाने को पचाने और गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है. इस आर्टिकल में जानें क्यों होती है फैटी लिवर की समस्या और कैसे करें बचाव.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vitamin B3 For Fatty Liver: क्या विटामिन B3 से ठीक हो सकता है फैटी लिवर?

Vitamin B3 For Fatty Liver: आज की हमारी लाइफस्टाइल और बाहर का खाना-पीना हमें कई बीमारियों की चपेट में ले रहा है. इन्हीं में से एक समस्या है 'फैटी लिवर'. पहले यह बीमारी सिर्फ ज्यादा शराब पीने वालों को होती थी, लेकिन अब छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जा सकती है.  आपको बता दें कि ​लिवर हमारे शरीर का वो इंजन है जो खाने को पचाने और गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है. लेकिन जब इसमें जरूरत से ज्यादा चर्बी (Fat) जमा हो जाती है, तो यह धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह लिवर फेलियर या अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है. हाल ही में हुई एक नई रिसर्च ने दुनिया भर के करोड़ों मरीजों को एक बड़ी उम्मीद दी है. तो चलिए जानते हैं क्या है रिसर्च.

​क्या है नई खोज?

जर्नल 'मेटाबॉलिज्म' में छपी एक स्टडी के मुताबिक, विटामिन B3 (जिसे नियासिन भी कहते हैं) फैटी लिवर को न केवल बढ़ने से रोक सकता है, बल्कि उसे पूरी तरह ठीक (Reverse) करने की ताकत भी रखता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह विटामिन काफी सस्ता है और आसानी से उपलब्ध है.

​वैज्ञानिकों ने इस स्टडी में एक खास 'मॉलिक्यूलर स्विच' की पहचान की है, जिसे miR-93 नाम दिया गया है. आप इसे एक खराब बटन की तरह समझ सकते हैं. जब हमारे शरीर में यह बटन (miR-93) बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाता है, तो लिवर में चर्बी जमा होने लगती है और लिवर बीमार होकर सूजने लगता है. ​रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या थी, उनमें इस miR-93 मॉलिक्यूल का लेवल बहुत ज्यादा था. यह मॉलिक्यूल शरीर के एक अच्छे जीन (SIRT1) को काम करने से रोकता है. SIRT1 का काम लिवर को साफ रखना और चर्बी को हटाना होता है. जब यह अच्छा जीन काम नहीं कर पाता, तो लिवर में घाव होने लगते हैं जिसे मेडिकल भाषा में 'फाइब्रोसिस' कहते हैं.

​विटामिन B3 कैसे करता है काम? (How does Vitamin B3 work)

​वैज्ञानिकों ने करीब 150 अलग-अलग दवाओं का टेस्ट किया ताकि इस खराब 'स्विच' को बंद किया जा सके. अंत में, विटामिन B3 यानी नियासिन सबसे पावरफुल साबित हुआ. यह विटामिन सीधे जाकर miR-93 के लेवल को कम कर देता है, जिससे लिवर का 'सफाई कर्मचारी' (SIRT1 जीन) फिर से एक्टिव हो जाता है और जमा हुई चर्बी को पिघलाना शुरू कर देता है.

Advertisement

​फैटी लिवर आखिर होता क्यों है? (What causes fatty liver disease)

1. मेटाबॉलिक फैटी लिवर- (MASLD) यह शराब न पीने वालों को होता है. इसके मुख्य कारण मोटापा, शुगर (Diabetes), हाई ब्लड प्रेशर और बहुत ज्यादा मीठा या जंक फूड खाना है.

2. अल्कोहल वाला फैटी लिवर -(AFLD) यह बहुत ज्यादा शराब पीने की वजह से होता है. शराब लिवर की कोशिकाओं को डैमेज कर देती है, जिससे वह चर्बी को पचा नहीं पाता.

Advertisement

​फैटी लिवर के लक्षण? (Symptoms of fatty liver)

  • ​पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन.
  • ​हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होना.
  • ​भूख कम लगना.
  • ​तेजी से वजन बढ़ना या पेट निकलना.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 200 से अधिक विमान.. ईरान युद्ध के बीच इजरायल को लगातार मिल रही बड़ी मदद | BREAKING