स्ट्रेच मार्क्स से पाना है छुटकारा, तो पेट पर रगड़-रगड़कर लगा लें ये चीजें

Stretch Marks Kaise Hataye: मार्क्स को आलू के रस की मदद से भी कम किया जा सकता है. आलू के रस में विटामिन और मिनरल्स होते हैं. इस रस को दिन में दो बार स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Stretch Marks Kaise Hataye: स्ट्रेच मार्क्स एक ऐसी चीज है जिसे होने से रोकना नहीं जा सकता है.

Stretch Marks Kaise Hataye: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन जरूर बढ़ता है. गर्भ में बच्चे के विकास के चलते पेट की त्वचा में काफी खिंचाव भी आता है, जिसके कारण पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं. स्ट्रेच मार्क्स शुरू होने पर अगर इनपर नीचे बताई गई चीजों को लगा लिया जाए तो इनके निशानों को कम किया जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकते हैं. 

स्ट्रेच मार्क्स को कैसे हटाएं (Delivery Ke Baad Stretch Marks Kaise Hataye)

एलोवेरा जेल

प्रेग्नेंट होने पर आप रोज अपने पेट में एलोवेरा जेल लगाया करें. ये लगाने से पेट पर स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना कम हो जाती है. एलोवेरा जेल को पेट पर कम से कम दो घंटे के लिए लगाएं और फिर गिले कपड़े या पानी से इसे साफ कर लें.

नारियल का तेल

नारियल का तेल स्किन को मॉइश्चराइज करता है. अगर आपके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो गए हैं तो इस तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा आप अरंडी के तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं.

आलू का रस

जी हां, स्ट्रेच मार्क्स को आलू के रस की मदद से भी कम किया जा सकता है. आलू के रस में विटामिन और मिनरल्स होते हैं. इस रस को दिन में दो बार स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से फायदा मिल सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • पेट में खुलजी होने पर नाखून न लगाएं. ऐसा करने से त्वचा पर मार्क्स हो जाते हैं.
  • स्ट्रेच मार्क्स एक ऐसी चीज है जिसे होने से रोकना नहीं जा सकता है. समय-समय पर ऊपर बताई गई चीजों को लगाने से इनके निशान को कम किया जा सकता है.
  • जो महिला प्रेग्रेंट होने के पहले महीने से ही पेट पर ऊपर बताई गई चीजों को लगाती हैं, उन्हें स्ट्रेच मार्क्स कम ही होते हैं.

ये भी पढ़ें- केमिकल फेस वॉश से चेहरे पर बार-बार हो जाते हैं दाने, तो घर पर रखीं इन चीजों से बनाएं प्राकृतिक फेस वॉश

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shreyas Iyer इस सिडनी के अस्पताल में भर्ती, मैच के दौरान पसलियों में आई थी चोट | Breaking News