1-2 पेग भी पड़ सकते हैं भारी! शराब चुपचाप रोक सकती है इस जरूरी पोषक तत्व का असर, शरीर हो सकता है अंदर से कमजोर

Side Effects Of Drinking Alcohol: आजकल कई लोग यह मानते हैं कि थोड़ी-सी शराब पीना नुकसानदायक नहीं होता. खासकर 1-2 पेग को लोग 'नॉर्मल' मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आदत धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर सकती है. शराब शरीर में एक ऐसे जरूरी पोषक तत्व के अवशोषण को प्रभावित करती है, जो हमारी ऊर्जा, दिमाग और नसों के सही कामकाज के लिए बेहद जरूरी होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Side Effects Of Drinking Alcohol
Unsplash

Side Effects Of Drinking Alcohol: आजकल कई लोग यह मानते हैं कि थोड़ी-सी शराब पीना नुकसानदायक नहीं होता. खासकर 1-2 पेग को लोग 'नॉर्मल' मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आदत धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर सकती है. खास बात यह है कि शराब शरीर में एक ऐसे जरूरी पोषक तत्व (Nutrients) के अवशोषण को प्रभावित करती है, जो हमारी ऊर्जा (Energy), दिमाग (Brain) और नसों (Nerves) के सही कामकाज के लिए बेहद जरूरी होता है. यही पोषक तत्व है विटामिन B12, जिसकी कमी लंबे समय तक पता भी नहीं चलती और धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है.

शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन B12?

विटामिन B12 शरीर में खून बनने, दिमाग को एक्टिव रखने और नसों को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी सही मात्रा होने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति खुद को एक्टिव महसूस करता है. लेकिन इसकी कमी होने पर धीरे-धीरे थकान, कमजोरी और मानसिक सुस्ती जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं.

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही मुंह को पाते हैं सूखा और बदबूदार? शरीर दे रहा है ये छुपे संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

शराब कैसे डालती है असर?

डॉक्टर्स के मुताबिक, शराब पाचन तंत्र को कमजोर करती है. इससे पेट (Stomach) और आंतों (Intestines) की वह क्षमता प्रभावित होती है, जिससे शरीर विटामिन B12 को ठीक से सोख पाता है. इसके अलावा, यह लीवर (Liver) के काम पर भी असर डालती है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों को स्टोर करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे में शरीर धीरे-धीरे अंदर से कमजोर होने लगता है.

Advertisement

किन लोगों को ज्यादा खतरा

जो लोग नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. इसके अलावा, बुजुर्ग, शाकाहारी और कमजोर पाचन वाले लोगों में भी विटामिन B12 की कमी का खतरा अधिक होता है. अगर इन स्थितियों में शराब का सेवन जुड़ जाए, तो समस्या और बढ़ सकती है.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

अगर आपको लगातार थकान (Fatigue), कमजोरी (Weakness), चक्कर (Dizziness), हाथ-पैरों में झुनझुनी (Tingling) या ध्यान (Focus) लगाने में दिक्कत हो रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर में विटामिन B12 की कमी हो रही है. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

Advertisement

बचाव के आसान तरीके

शराब का सेवन सीमित करना सबसे जरूरी कदम है. साथ ही दूध, दही, अंडा और फोर्टिफाइड फूड्स (Fortefied Foods) को डाइट में शामिल करें. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन B12 सप्लीमेंट (Supplement) भी लिया जा सकता है. सही समय पर ध्यान देने से आप इस समस्या से बच सकते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाए रख सकते हैं.

Watch Video: ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के शांति प्रस्ताव पर ईरान का पलटवार! क्या करेगा इजरायल? | Dekh Raha Hai India