तांबे के बर्तन में पीते हैं पानी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? हो सकता है नुकसान

Is It Safe To Drink Water From Copper Vessels?: बहुत से लोग आज भी तांबे की बोतल या जग में पानी पीते हैं. लेकिन कई बार कुछ लोग इसमें गलती कर देते हैं.

Advertisement
Read Time: 24 mins

Copper Vessel Water: आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है. प्राचीन काल से हमारे देश में लोग तांबे के बर्तनों का उपयोग करते आए हैं. तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से शरीर में ऊर्जा आती है, साथ ही शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है. इसके अलावा तांबे के बर्तन में रात भर के लिए छोड़ कर रखे हुए पानी के सारे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और यह पानी शुद्ध हो जाता है. बहुत से लोग यह नहीं जानते कि तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से पहले कुछ बातों को जानना बेहद जरूरी है. बहुत से लोग तांबे के बर्तन में पानी पीते समय कई प्रकार की गलतियां करते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में. 

आप भी तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं? जान लें ये बातें, इन 4 गलतियों को करने से बचें  | Avoid These 4 Mistakes While Drinking Water From Copper Bottle

क्या हम पूरे दिन तांबे का पानी पी सकते हैं? | How much copper water to drink per day? 

तांबे के बर्तन में पानी स्टोर करने के लिए सामान्य रूम टेंपरेचर सबसे अच्छा होता है. तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को फ्रिज जैसी जगहों पर स्टोर नहीं करना चाहिए. साथ ही एक दिन में ज़्यादा पानी या फिर लंबे समय तक 2 गिलास से ज्यादा पानी पीना हानिकारक हो सकता है. ऐसा करने से त्वचा संबंधी परेशानियां आ सकती है.

किसे नहीं पीना चाहिए तांबे के बर्तन में पानी | Who should not drink copper water?

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी स्वास्थ्य लाभ देता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह परेशानी भी पैदा कर सकता है. एसिडिटी की समस्या, रक्त संबंधी असामान्यताएं और शरीर में अधिक गर्मी वाले लोगों को यह पानी बिलकुल भी नहीं पीना चाहिए. अगर ये लोग तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को पीते हैं तो उन्हें उल्टी जैसी समस्या हो सकती है.

Advertisement

तांबे के बर्तन में पानी कब नहीं पीना चाहिए? | तांबे की बोतल/बर्तन में नींबू और शहद का पानी | Lemon and honey water in a copper bottle/vessel

अक्सर, हम कई स्वास्थ्य लाभों के लिए सुबह खाली पेट नींबू और शहद का पेय पीते हैं, लेकिन इसे तांबे के गिलास से पीने से पूरी तरह से बचना चाहिए। नींबू में पाया जाने वाला एसिड तांबे के साथ प्रतिक्रिया करता है। इससे पेट दर्द, पेट में गैस और उल्टी भी हो सकती है।

Advertisement

क्या तांबे के बर्तन से पानी पीने से कोई साइड इफेक्ट होता है? | How to Clean & Maintain Copper Bottle/Vessels?

तांबे के बर्तनों की उचित देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. इन बर्तनों को हमेशा साफ करके ही रखना चाहिए. ये बर्तन जल्दी ही ऑक्सीकृत हो जाते हैं. इसलिए इन बर्तनों को धोने के लिए नींबू का रस, इमली का इस्तेमाल करें. इन बर्तनों को सुखाकर रखें और उपयोग में न आने पर अच्छी सूखी जगह पर रख दें.

Advertisement

एसिडिटी के लक्षण, कारण, इलाज, उपचार, परहेज | Dr Prakhar Gupta

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Hathras Stampede: UP के हाथरस में एक सत्‍संग के दौरान हुए हादसे पर पीएम मोदी ने संसद में दुख व्यक्त किया