Water For Health आमतौर पर हम पानी प्यास लगने पर ही पीते हैं. शायद इसीलिए शरीर को पानी की जितनी जरूरत होती है, हमारा इनटेक उससे कम ही रहता है. अक्सर ये सलाह दी जाती है कि बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इस तरह पानी पीने से ये न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि दिल और दिमाग भी हेल्दी होते हैं. आइए जानते हैं कि भरपूर वॉटर इनटेक से हमारे शरीर में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं. आपको समझाएंगे कि हफ्ते दर हफ्ते आप किस तरह अपने शरीर में बदलाव को नोटिस कर पाएंगे...
30 दिनों तक 3 लीटर पानी पीने से शरीर में आने वाले बदलाव (Changes in The Body After Drinking 3 Liters of Water For 30 Days)
पहला हफ्ता : अगर कोई व्यक्ति लगातार 30 दिनों तक अपना वॉटर इनटेक करीब 3 लीटर रखता है, तो उसके शरीर में स्टेप बाय स्टेप कई पॉजिटिव बदलाव देखे जा सकते हैं. पहले हफ्ते में शरीर खुद को साफ करने की प्रक्रिया शुरू करता है. पेशाब की मात्रा बढ़ सकती है क्योंकि किडनी एक्स्ट्रा सॉल्ट और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने लगती है. कुछ लोगों को सूजन और ब्लोटिंग में कमी भी महसूस हो सकती है.
दूसरा हफ्ता : दूसरे हफ्ते में स्किन पर असर दिखने लगता है. त्वचा ज्यादा हाइड्रेटेड और साफ नजर आ सकती है. पाचन बेहतर होता है और कब्ज जैसी दिक्कत कम हो सकती है. साथ ही भूख और प्यास के बीच का फर्क समझना आसान हो जाता है, यानी कई बार जो भूख लगती है वह असल में प्यास होती है.
तीसरा हफ्ता : तीसरे हफ्ते में शरीर के अंदरूनी सिस्टम पर असर साफ महसूस हो सकता है. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है, जिससे दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी होती है और फोकस बढ़ जाता है. मांसपेशियों की रिकवरी भी तेज हो सकती है और जकड़न या दर्द में राहत मिल सकती है.
चौथा हफ्ता : चौथे हफ्ते तक कुछ लोगों को बाल और नाखून पहले से मजबूत लग सकते हैं. शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने लगता है. सही हाइड्रेशन फैट बर्निंग प्रक्रिया यानी लाइपोलिसिस में भी मदद कर सकता है.
हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि हर व्यक्ति की पानी की जरूरत अलग होती है. उम्र, मौसम, रोजाना की एक्टिविटी और स्वास्थ्य की स्थिति के हिसाब से पानी की मात्रा बदल सकती है. जरूरत से ज्यादा पानी भी शरीर के लिए ठीक नहीं होता. इसलिए किसी बड़े बदलाव से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहता है.
साफ बात यह है कि संतुलित मात्रा में पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है. इसका मकसद शरीर को हाइड्रेट रखना है ताकि बॉडी की सारी एक्टिविटीज सही ढंग से चल सकें. आप भी शरीर के वॉटर इनटेक को बैलेंस कर इस बदलाव को महसूस कर सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)













