‘सेक्रेड गेम्स' एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को शुरुआती स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

Rajshree Deshpande Breast Cancer Diagnosis: वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘ब्लैक वॉरंट’ में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर एक अहम जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्हें शुरुआती स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका इलाज हो चुका है और वह अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajshree Deshpande Breast Cancer Diagnosis
Instagram/rajshri_deshpande

Rajshree Deshpande Breast Cancer Diagnosis: वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स' और ‘ब्लैक वॉरंट' में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर एक अहम जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्हें शुरुआती स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. यह खबर सामने आने के बाद उनके फैंस थोड़ा चिंतित हो गए. हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि उनका इलाज हो चुका है और वह अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं.

राजश्री देशपांडे ने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड से एक फोटो शेयर की. इसी पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्हें ग्रेड 1 इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS) नाम का ब्रेस्ट कैंसर है. डॉक्टरों के अनुसार यह ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती स्टेज होता है. एक्ट्रेस ने बताया कि बीमारी का पता रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान चला. जल्दी पता चलने की वजह से इलाज समय पर शुरू किया जा सका और इससे बीमारी से लड़ने में मदद मिली.

माता पिता को बताना था मुश्किल

राजश्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस बारे में सबसे पहले अपने माता पिता को बताना उनके लिए आसान नहीं था. उन्हें काफी हिम्मत जुटानी पड़ी. उन्होंने कहा कि जब तक उन्होंने अपने माता पिता को यह बात नहीं बताई थी तब तक वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहती थीं. लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि अपने फैंस और शुभचिंतकों को भी सच्चाई बतानी चाहिए.

कई टेस्ट और सर्जरी से गुजरीं

एक्ट्रेस ने बताया कि बीमारी का पता चलने के बाद उन्हें कई मेडिकल टेस्ट कराने पड़े. इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की. राजश्री के अनुसार यह पूरा समय उनके लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा मुश्किल था. कई बार डर भी लगा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी. उन्होंने बताया कि यह समय उनके लिए एक उतार चढ़ाव भरे सफर जैसा था.

यह भी देखें: India's New Health Alert: ऑफिस चेयर से बढ़ रही समय से पहले बूढ़े होने की समस्या

परिवार का साथ बना ताकत

राजश्री ने बताया कि सर्जरी के बाद जब उन्होंने अपने माता पिता का चेहरा देखा तो उन्हें बहुत हिम्मत मिली. परिवार और चाहने वालों का प्यार उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बन गया. अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं.राजश्री देशपांडे की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और कई कलाकारों ने उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं.

Watch Video: क्‍यों और किसे ज्‍यादा होता है Breast Cancer, डॉक्‍टर से समझें कैसी और कहां होती है कैंसर की गांठ, स्‍तन कैंसर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव | Read

Advertisement

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Holi 2026: UP के Gorakhpur में CM Yogi ने खेली होली, भगवान नरसिम्हा शोभा यात्रा में हुए शामिल