Butt Breathing: क्या है बट ब्रीदिंग? जानें इंसानों के लिए क्यों कहा जा रहा इसे लाइफ सेवर

Butt Breathing Treatment: जापानी साइंटिस्ट की एक टीम ने सांस लेने की एक अनोखी टेक्निक डेवलप की है, जिसे ‘बट ब्रीदिंग’ कहा जा रहा है. यह तकनीक फेफड़े फेल होने वाले मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है. इस रिसर्च को 2024 में नोबेल पुरस्कार भी मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Butt Breathing: क्या है बट ब्रीदिंग.

Butt Breathing: सांस लेना इंसान की सबसे बेसिक जरूरत है, लेकिन जब फेफड़े काम करना बंद कर दें तो क्या होगा?  जापान के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने एक ऐसी मेडिकल टेक्निक डेवलप की है, जिसे  “बट ब्रीदिंग” कहा जा रहा है. यह कोई मजाक नहीं है, न ही कोई वायरल ट्रेंड. यह मॉर्डन मेडिकल साइंस का ऐसा एक्सपेरिमेंट है, जिसका नाम भले ही पहली बार में हंसी दिला दे, लेकिन इसका मकसद लोगों की जान को बचाना है.

क्या है 'बट ब्रीदिंग' (What Is Butt Breathing)

इंटरनेट पर जिस शब्द को Butt Breathing कहा जा रहा है, उसका साइंटिफिक नाम है एंटरल वेंटिलेशन (Enteral Ventilation). यह एक ऐसी मेडिकल टेक्निक है, जिसमें रेक्टम यानी मलाशय के जरिए शरीर को ऑक्सीजन देने की कोशिश की जाती है. सुनने में अजीब लगता है लेकिन यह आइडिया पूरी तरह साइंस पर बेस्ड है.

ह्यूमन ट्रायल में क्या पता चला?

इस तकनीक को लेकर 27 पुरुषों पर ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल किया गया. इसमें Perfluorocarbon liquid नाम का एक खास फ्लूइड इस्तेमाल हुआ, जिसमें बहुत ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन होती है. स्टडी के रिजल्ट्स के मुताबिक, यह तरीका ज़्यादातर लोगों के लिए सेफ रहा और शरीर ने इसे अच्छी तरह से बर्दाश्त किया. साथ ही इससे कोई बड़ा साइड इफेक्ट भी नहीं हुआ.
 

किन लोगों के फायदेमंद है 'बट ब्रीदिंग'?

यह टेक्निक उन लोगों के लिए फायदेमंद है-

-जिनके फेफड़े पूरी तरह या आंशिक रूप से फेल हो चुके हों.

-जिन्हें वेंटिलेटर से भी पर्याप्त ऑक्सीजन न मिल पा रही हो.

-या इमरजेंसी कंडीशन में जहां सांस का कोई दूसरा ऑप्शन न बचे.

डॉक्टरों का मानना है कि यह टेक्नीक ICU और क्रिटिकल केयर में लाइफ सेविंग ऑप्शन बन सकती है.

मिल चुका है नोबेल पुरस्कार-

जिन वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च पर काम किया, उन्हें 2024 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह टेक्निक इंसानों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- तंबाकू की लत कितने दिन में छूट जाती है, डॉक्‍टर से जानें तंबाकू छुड़ाने के लिए क्या करें और तंबाकू छोड़ने के क्या फायदे हैं?

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Deligation Level की बातचीत के बाद PM Modi ने क्या कहा, किन मुद्दों पर बात हुई? | India Malaysia