राजस्थान में कार्डियक अरेस्ट से 9 साल की बच्ची की मौत, क्यों बच्चों में बढ़ रहे कार्डियक अरेस्ट के मामले, क्या है वजह?

Kya Hota Hai Cardiac Arrest: पिछले कुछ समय में अचानक दिल रुकने यानी कार्डियक अरेस्ट की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. पहले यह समस्या बुजुर्गों से जुड़ी मानी जाती थी, लेकिन अब युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. हाल ही में राजस्थान के नागौर जिले के गोटन में एक प्राइवेट स्कूल में 9 साल की बच्ची खेलते समय अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर इसे संदिग्ध कार्डियक अरेस्ट बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kya Hota Hai Cardiac Arrest
Pexels

Kya Hota Hai Cardiac Arrest: पिछले कुछ समय में अचानक दिल रुकने यानी कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. पहले यह समस्या बुजुर्गों से जुड़ी मानी जाती थी, लेकिन अब युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. हाल ही में राजस्थान के नागौर जिले के गोटन में एक प्राइवेट स्कूल में 9 साल की बच्ची खेलते समय अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर इसे संदिग्ध कार्डियक अरेस्ट बताया. इस घटना से लोग बहुत दुखी और हैरान हो गए. इतनी कम उम्र में ऐसी घटनाएं होना मन में सवाल पैदा करती हैं की आखिर ऐसा क्यों होता है.

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में फर्क 

अक्सर लोग हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को एक जैसा समझ लेते हैं, लेकिन दोनों अलग हैं. हार्ट अटैक तब होता है जब दिल की नसों में रुकावट आ जाती है. जबकि कार्डियक अरेस्ट दिल की इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी से होता है. इसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है. जैसे ही दिल रुकता है, शरीर और दिमाग तक खून नहीं पहुंचता और व्यक्ति बेहोश हो सकता है. अगर तुरंत इलाज न मिले तो जान का खतरा हो सकता है.

सेलिब्रिटी मौतों से बढ़ी चिंता

बीते कुछ सालों में कई मशहूर लोगों की अचानक दिल की समस्या से मौत हुई. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, गायक केके, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला जैसे नामों ने पूरे देश को हैरान कर दिया. ये सभी कम उम्र के थे और फिट दिखते थे. इन घटनाओं के बाद लोगों में डर और चिंता बढ़ी है कि आखिर यह अचानक क्यों हो रहा है.

यह भी देखें: मिर्ची का हलवा: नाम सुनकर चौंकिए मत, स्वाद चखकर हैरान रह जाएंगे!

कार्डियक अरेस्ट क्यों होता है? 

डॉक्टरों के अनुसार दिल की धड़कन का अनियमित हो जाना यानी अरिदमिया (Arrhythmia) इसका मुख्य कारण है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure), डायबिटीज (Diabetes), ज्यादा कोलेस्ट्रॉल (high Cholesterol), मोटापा (Obesity), धूम्रपान (Smoking) और तनाव (Stress) भी खतरा बढ़ाते हैं. कुछ मामलों में यह समस्या परिवार से जुड़ी यानी अनुवांशिक (Hereditary) भी हो सकती है.

कार्डियक अरेस्ट होने से खुद को कैसे बचाएं?

दिल की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. नियमित हेल्थ चेकअप कराएं. संतुलित खाना खाएं, रोजाना हल्का व्यायाम करें और तनाव कम रखें. अगर कोई अचानक बेहोश हो जाए या सांस न ले रहा हो तो तुरंत सीपीआर शुरू करें और डॉक्टर को बुलाएं. शुरुआती कुछ मिनट बहुत अहम होते हैं.

आज के समय में दिल की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है. जागरूक रहना और समय पर इलाज कराना ही इस बीमारी का सबसे बड़ा बचाव है.

Advertisement

Watch Video: World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
JNU में बवाल: चली लाठियां, फेंके जूते... पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प, हिरासत में 51 स्‍टूडेंट