Is it safe to drink expired water: क्या 13 हफ्ते पुराना बोतल का पानी पीना सही है? जानिए साइंस क्या कहती है?

Kya Bahut Din Purana Pani Peena Sahi Hai: हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई हफ्तों तक बोतल में रखा पानी पीना सुरक्षित नहीं माना जाता. पानी खुद खराब नहीं होता, लेकिन जिस बोतल में वह रखा जाता है, वही परेशानी की वजह बन सकती है. खासकर अगर बोतल प्लास्टिक की हो और उसे लंबे समय तक बिना धोए इस्तेमाल किया गया हो.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Kya Bahut Din Purana Pani Peena Sahi Hai
Unsplash

Kya Bahut Din Purana Pani Peena Sahi Hai: हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई हफ्तों तक बोतल में रखा पानी पीना सुरक्षित नहीं माना जाता. पानी खुद खराब नहीं होता, लेकिन जिस बोतल (Bottle) में वह रखा जाता है, वही परेशानी की वजह बन सकती है. खासकर अगर बोतल प्लास्टिक (Plastic) की हो और उसे लंबे समय तक बिना धोए इस्तेमाल किया गया हो.

पुराने पानी में पनपते हैं बैक्टीरिया 

 हममें से कई लोग यह मानते हैं कि पानी कभी खराब नहीं होता. लेकिन सच यह है कि जब हम एक ही बोतल से बार-बार पानी पीते हैं, तो हमारी लार और मुंह के कीटाणु पानी में मिल जाते हैं. समय के साथ यही कीटाणु बोतल के अंदर बढ़ने लगते हैं. अगर बोतल ठीक से साफ नहीं की जाती, तो उसमें बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं.

 प्लास्टिक बोतलों से सबसे ज़्यादा खतरा 

रिपोर्ट के अनुसार बोतल में रखा पानी कुछ दिनों के बाद पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहता. अगर वही पानी हफ्तों तक रखा रहे, तो उसमें बैक्टीरिया की संख्या बढ़ सकती है. प्लास्टिक की बोतलों में खतरा और ज्यादा हो सकता है, क्योंकि गर्मी या धूप में रखने से प्लास्टिक के रसायन (Chemicals) पानी में मिल सकते हैं. इसलिए लंबे समय तक रखी प्लास्टिक बोतल का पानी पीना सही नहीं माना जाता.

विशेषज्ञों का कहना है कि बोतलबंद पानी को खोलने के बाद ज्यादा दिनों तक नहीं रखना चाहिए. अगर पानी एक हफ्ते या उससे ज्यादा पुराना है, तो उसे पीने से बचना बेहतर है. 13 हफ्ते पुराना पानी तो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जाता, चाहे वह साफ दिखे या उसमें कोई गंध न आए.

यह भी देखें: होली 2026 और बदलता मौसम ! ऐसे मनाएं त्योहार, सर्दी-जुकाम से रहें दूर...

पुराना पानी पीने से स्वास्थ्य पर क्या असर होता है?

पुराना पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. जैसे पेट दर्द, उल्टी, दस्त या हल्का संक्रमण. कुछ लोगों में गले में जलन या बदहजमी भी हो सकती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

पानी को सुरक्षित रखने के सही तरीके

पानी को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान बातें याद रखें. बोतल को रोजाना साबुन और गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोएं. उसे ढककर और ठंडी जगह पर रखें. बहुत पुरानी या खरोंच वाली प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल न करें. कोशिश करें कि स्टील या कांच की बोतल का उपयोग करें, क्योंकि उनमें रसायन मिलने का खतरा कम होता है.

कितना पुराना पानी पीना सुरक्षित है?

सीधी बात यह है कि पानी साफ दिखे तो भी वह पूरी तरह सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं. अगर पानी कई हफ्तों से बोतल में रखा है, तो उसे पीने की बजाय फेंक देना ही बेहतर है. ताजा और साफ पानी ही सेहत के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है.

Advertisement

Watch Video: इनहेलेंट ड्रग्स के प्रकार क्या-क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये खतरनाक

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Holi 2026 Date: Chandragrahan ने होली का रंग किया फीका जानिए सटीक समय, किस दिन होली?