Gunguna Pani Peene Ke Fayde: पानी सिर्फ शरीर की प्यास (Thirst) नहीं बुझाता, बल्कि रक्त (Blood) में मिलकर शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन (Oxygen) पहुंचाता है. मानव शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी (Water) से बना है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कौन सा पानी शरीर के लिए सबसे अधिक लाभकारी है. सदियों से सुबह (Morning) उठते ही गुनगुना पानी (Gunguna Pani) पीने की परंपरा चली आ रही है. यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि एक लाभकारी प्रक्रिया है.आयुर्वेद के अनुसार सुबह का गुनगुना पानी (Lukewarm Water) पाचन अग्नि को सक्रिय करता है और कफ दोष को संतुलित करता है.
सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर को क्या फायदे होते हैं? (Gunguna Pani Peene Ke Fayde)
- सुबह गुनगुना पानी पीने से पाचन शक्ति बेहतर होती है.
- यह शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है.
- गुनगुना पानी कफ को ढीला करके उसे आसानी से बाहर निकालने में सहायक होता है.
- नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है.
क्या गुनगुना पानी पूरे दिन पी सकते हैं? (Kya Gunguna Pani Pure Din Pi Sakte Hain)
सवाल यह है कि क्या हर मौसम में और पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है?
आयुर्वेद मानता है कि हां, आप पूरे दिन गुनगुना पानी पी सकते हैं, लेकिन सही समय और स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है.
गुनगुना पानी कब पिएं? (Gunguna Pani Kab Piyein)
सुबह खाली पेट- यह पाचन को तेज कर शरीर को ऊर्जावान बनाता है.
भोजन से 30 मिनट पहले- यह पाचन शक्ति को बेहतर बनाकर वजन नियंत्रित करने में मदद करता है.
भोजन के 1 घंटे बाद- यह भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में सहायक है.
Yeh Bhi Padhein: हाथ, कंधे और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए करें ये पावरफुल योगासन
कब गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए? (Kab Gunguna Pani Nahi Peena chahiye)
आयुर्वेद के अनुसार इन स्थितियों में सावधानी रखें:
1. ज्यादा प्यास या डिहाइड्रेशन में
ऐसी स्थिति में गुनगुना पानी डिहाइड्रेशन को और बढ़ा सकता है.
2. अत्यधिक गर्मी के मौसम में
गर्म या गुनगुना पानी शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा कर बेचैनी बढ़ा सकता है.
3. पित्त की समस्या या पेट में जलन होने पर
गर्मियों में पित्त बढ़ने पर गुनगुना पानी जलन को और बढ़ा सकता है.
Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














