बेबी या छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम बार-बार जल्दी क्यों पकड़ लेता है? जानें चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. हेरात उदावत से

Baby Cold And Cough Causes And Remedies: कई माता-पिता अक्सर शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे को बार-बार सर्दी जुकाम हो जाता है. दवाइयां देने के बाद भी ठीक होने में समय लगता है. कई बार माता-पिता अलग-अलग डॉक्टरों को दिखाते हैं, फिर भी तुरंत राहत नहीं मिलती. डॉक्टरों के अनुसार छोटे बच्चों में सर्दी जुकाम होना काफी आम है. बच्चों में सर्दी-ज़ुकाम होने के कारणों के बारे में बता रहे हैं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. हेरात उदावत.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Baby Cold And Cough Causes And Remedies
Pexels

Baby Cold And Cough Causes And Remedies: कई माता-पिता अक्सर शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे को बार-बार सर्दी जुकाम हो जाता है. दवाइयां देने के बाद भी ठीक होने में समय लगता है. कई बार माता-पिता अलग-अलग डॉक्टरों को दिखाते हैं, फिर भी तुरंत राहत नहीं मिलती. डॉक्टरों के अनुसार छोटे बच्चों में सर्दी जुकाम होना काफी आम है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. बच्चों में सर्दी-ज़ुकाम के इन कारणों के बारे में बता रहे हैं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. हेरात उदावत.

मौसम का बदलाना एक बड़ा कारण

बच्चों में सर्दी जुकाम होने का सबसे सामान्य कारण मौसम का बदलना है. जब मौसम अचानक ठंडा या गर्म होता है तो बच्चों का शरीर तुरंत उस बदलाव के अनुसार खुद को ढाल नहीं पाता. इस वजह से उन्हें सर्दी, खांसी या नाक बहने जैसी समस्या हो सकती है.

एयर पॉल्यूशन का असर

आजकल हवा में बढ़ता प्रदूषण भी बच्चों की सेहत को प्रभावित करता है. धूल, धुआं और प्रदूषण बच्चों की नाक और गले को प्रभावित कर सकते हैं. इससे एलर्जी और सर्दी जुकाम की समस्या बढ़ जाती है.

एलर्जी भी हो सकती है वजह

कई बार सर्दी जुकाम किसी वायरस से नहीं बल्कि एलर्जी की वजह से भी होता है. धूल, परागकण, पालतू जानवरों के बाल या कुछ खास चीजें बच्चों में एलर्जी का कारण बन सकती हैं. इसलिए यह समझना जरूरी है कि बच्चे को किस चीज से एलर्जी हो रही है. अगर ट्रिगर पहचान लिया जाए तो उससे बचाव करना आसान हो जाता है.

यह भी देखें: 7 Most Common Diseases Nowadays: ये 7 बीमारियां बना चुकी हैं हर घर में अपनी जगह

छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कम होती है

छोटे बच्चों की इम्यूनिटी अभी पूरी तरह विकसित नहीं होती. इसलिए वे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं. अगर घर में कोई बड़ा भाई या बहन सर्दी जुकाम से पीड़ित हो तो छोटे बच्चों को भी जल्दी संक्रमण हो सकता है. स्कूल या प्ले-स्कूल जाने वाले बच्चे भी हर दिन नए वायरस के संपर्क में आते रहते हैं.

Advertisement

सर्दी जुकाम में क्या करना चाहिए?

सामान्य सर्दी जुकाम के लिए अक्सर भारी दवाइयों की जरूरत नहीं होती. कई बार नेजल सलाइन ड्रॉप नाक साफ करने में मदद कर सकती है. इसके अलावा कुछ आसान घरेलू उपाय भी राहत दे सकते हैं.

कुछ लोग बच्चों को तुरंत नेजल स्प्रे देने लगते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि छोटे बच्चों में इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. कई बार यह केवल थोड़े समय के लिए राहत देता है और बाद में समस्या फिर बढ़ सकती है.

Advertisement

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

अगर बच्चे को सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में परेशानी, पसलियों का तेजी से चलना या बहुत ज्यादा बुखार आने लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. ऐसी स्थिति में संक्रमण ज्यादा बढ़ सकता है.

बच्चों में सर्दी जुकाम आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल और सावधानी से इसे संभाला जा सकता है. सबसे जरूरी है कारण को समझना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना.

Advertisement

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran का Warship समंदर में डूबा: US Operation Epic Fury में 2000 ठिकानों पर हमला | Middle East War