14 महीने की बच्ची के गले में फंस गई थी आधा इंच चौड़ी स्प्रिंग, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे किया चमत्कार

नई दिल्ली: अगर किसी मासूम के खाने की नली में स्प्रिंग फंस जाए तो सोचिये वो कितनी गंभीर स्थिति में होगी. उसकी जान भी जा सकती है लेकिन नई दिल्ली स्थिति एम्स के डॉक्टरों ऐसी ही एक 14 माह के नवजात बच्ची का सफल इलाज कर जान बचाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AIIMS Doctors Remove 2-Inch-Long Metal Spring From Toddler's Food Pipe

नई दिल्ली: अगर किसी मासूम के खाने की नली में स्प्रिंग फंस जाए तो सोचिये वो कितनी गंभीर स्थिति में होगी. उसकी जान भी जा सकती है लेकिन नई दिल्ली स्थिति एम्स के डॉक्टरों ऐसी ही एक 14 माह के नवजात बच्ची का सफल इलाज कर जान बचाई है. इस बच्ची के खाने की नली में एक बड़ा धातु का स्प्रिंग फंस गया था, जिससे उसकी स्थिति बन गई थी. 

बच्ची को लगातार हो रही थी उल्टी 

यमुनानगर निवासी बच्ची एक हफ्ते से लगातार उल्टी हो रहीं थी और माता-पिता समझ नहीं पा रहें थे कि उसे क्या हुआ. बच्ची ने दो दिनों से खाना पीना भी छोड़ दिया था और कुछ बताने में भी असमर्थ थी, ऐसे में माता-पिता घबरा गए और आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने एक्स-रे किया तो देखा कि बच्ची की खाने की नली के ऊपरी हिस्से में बड़ा धातु का स्प्रिंग फंसा हुआ है. इसके बाद एंडोस्कोपी के जरिये स्प्रिंग निकालने का प्रयास किया गया लेकिन वो सफल नहीं हुआ.

परिजनों के अनुसार, नली  बच्ची के अंदर गहराई से फंस गई थी और आसपास सूजन व घाव हो गया था, जिससे उसके फटने का खतरा था. ऐसे में डॉक्टरों ने उसे तत्काल एम्स रेफर किया,  जहां उसका सफल ऑपरेशन किया गया.

 आधा इंच चौड़ी थी स्प्रिंग 

दिल्ली एम्स के पेडियाट्रिक सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉक्टर विशेष जैन ने बताया कि मामला बहुत गंभीर था. स्प्रिंग खाने के नली के ऊपरी भाग में फंसी थी और इसका आकार काफी मोटा था. यह सामान्य स्प्रिंग से काफी अलग थी. ये आधा इंच चौड़ा और डेढ़ से दो इंच लंबा था. हमने खतरे को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन किया, जिसके बाद अब बच्ची स्वस्थ हैं और खा भी रहीं है.  उन्होंने कहा कि बच्ची का दो बार एंडोस्कोपिक हो चुका था और हमने पाया था कि उसके खाने की जो नली है वह डैमेज हो चुकी है, ऐसे में दूरबीन से भी देखने की क्षमता कम हो जाती है क्योंकि वहां काफी सूजन थी और थोड़ा खून भी निकलता है. पर हमने संयम से काम किया और सफलतापूर्वक बच्ची की जान बचाई.

माता-पिता छोटे बच्चों का रखें विशेष ध्यान

डॉ विशेष जैन ने कहा कि माता-पिता को यह छोटे बच्चों का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए. उनके पास से सामान जैसे स्प्रिंग, सिक्के, बैटरी या खिलौनों के छोटे हिस्से दूर रखना बहुत जरूरी है क्योंकि पता नहीं वह कब उसको निगल लें. उन्होंने कहा कि अगर छोटे बच्चे को अचानक उल्टी हो, वो खाना-पीना ना खाएं या मुंह से ज्यादा लार आए, तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
इस मामले में जो सामान्य उल्टी लग रही थी, वह एक गंभीर और जानलेवा समस्या निकली, लेकिन समय पर इलाज से बच्ची की जान बच गई.

इसे भी पढ़ें: मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे एंग्जायटी है या सिर्फ घबराहट है? डॉक्टर से समझिए!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Gaza War: इजरायल ने गाजा पर मिसाइल से बोला हमला..तबाह हुई इमारत | Breaking News
Topics mentioned in this article