हर पैकेटबंद खाने की चीज़ पर उसकी एक्सपायरी डेट या बेस्ट-बिफोर डेट लिखी होती है. आमतौर पर लोग किसी भी चीज को खाने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देखते हैं. कई बार जब डेट पास आ जाती है या निकल जाती है, तो लोग उसे तुरंत फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है कि जिस चीज की एक्सपायरी डेट पास हो, वो खराब ही हो जाए.
जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. यहां हम आपके साथ 3 ऐसी चीजें शेयर करने वाले हैं, जिन्हें एक्सपायरी डेट के बाद भी खाना सुरक्षित है.
शहद
शहद की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है. अगर इसे सही तरीके से बंद डिब्बे में और सूखी जगह पर रखा जाए, तो आप इसे एक्सपायरी या बेस्ट-बिफोर डेट के कई साल बाद भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.
यहां देखिए वीडियो...
सीरियल
अगर आप सीरियल को किसी ठंडी जगह पर अच्छे से सील पैक करके रखते हैं, तो इसका स्वाद महीनों तक बना रहता है और इसे खाना सुरक्षित माना जा सकता है.
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिसर्च में भी यह बताया गया है कि पास्ता, शहद, सीरियल जैसी चीज़ें डेट निकलने के बाद भी सही से रखने पर सेफ रहती हैं. इसलिए फूड वेस्ट रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना ज़रूरी है.
पास्ता
पास्ता लवर्स, ये आपके लिए है. सूखे पास्ता की शेल्फ लाइफ 1 से 2 साल तक मानी जाती है, लेकिन इसमें पानी न होने की वजह से ये आसानी से लंबे समय तक चल जाता है.
यहां देखिए वीडियो...
इसे भी पढ़ें: गॉल ब्लैडर स्टोन को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, डॉक्टर सरीन ने बताया क्यों?