1 April 2026 New Rules: अंबाला शंभू टोल पर आज से कैश बंद, ऑनलाइन पेमेंट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज; जानें कार और बस का कितना बढ़ा टैक्स?

Shambhu Toll Plaza New Rates 2026: देशभर में 1 अप्रैल 2026 से हुए बड़े बदलावों के बीच एनएचएआई ने टोल की दरों में भी संशोधन किया है. अंबाला के शंभू टोल प्लाजा पर लागू हुए ये नए रूल्स आज से हर वाहन चालक की जेब पर सीधा असर डालेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
1 April New Rules: आज से बदल गए देश में टोल के नियम; अंबाला शंभू बॉर्डर पर कैश बंद और रेट में भारी बढ़ोतरी, देखें नई लिस्ट
NDTV Reporter

Haryana News: अंबाला के रास्ते पंजाब या दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है. 1 अप्रैल 2026 से शंभू टोल प्लाजा (Shambhu Toll Plaza) पर न केवल टोल की दरों में इजाफा किया गया है, बल्कि यहां भुगतान करने के तरीके को भी पूरी तरह बदल दिया गया है. अगर आप आज इस रूट पर निकल रहे हैं, तो अपनी जेब और मोबाइल वॉलेट दोनों को अपडेट कर लें.

कैश पेमेंट बंद, ऑनलाइन पर एक्ट्रा चार्ज

शंभू टोल प्लाजा पर आज से एक ऐतिहासिक बदलाव लागू हुआ है. टोल प्लाजा मैनेजर विनोद ने NDTV को जानकारी देते हुए बताया कि अब यहां कैश के जरिए टोल टैक्स का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा. अब यात्रियों को सिर्फ ऑनलाइन माध्यमों का ही सहारा लेना होगा. चौंकाने वाली बात यह है कि अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने पर 1.25 के हिसाब से अतिरिक्त पेमेंट भी देनी होगी.

Photo Credit: NDTV Reporter

10 से 20 रुपये तक बढ़ा टोल का बोझ

नई दरों के लागू होने के बाद कार से लेकर भारी वाहनों तक के लिए सफर महंगा हो गया है. मैनेजर के अनुसार, अलग-अलग वाहनों की श्रेणियों में 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. मंथली पास, जो पास पहले 340 रुपये में बनता था, उसकी कीमत अब बढ़कर 350 रुपये हो गई है. वहीं, साल भर के लिए बनने वाले पास की कीमतों में भी भारी इजाफा किया गया है.

Photo Credit: NDTV Reporter

मैनेजर ने दी चेतावनी, जाम से बचने की अपील

टोल मैनेजर विनोद ने बताया कि आज से कैश काउंटर बंद होने और नई दरें लागू होने के कारण शुरुआती दौर में कुछ बदलाव महसूस किए जा सकते हैं. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने फास्टैग (FASTag) को रिचार्ज रखें और डिजिटल भुगतान के लिए तैयार रहें ताकि टोल पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बने.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- अंडे से बाहर आते ही इस चूजे को क्यों मिल रही है Z+ सिक्युरिटी?, सुरक्षा में तैनात 50 जवान और हाई-टेक दूरबीन!

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'इजरायल ने ईरान की घेराबंदी को तोड़ा', Netanyahu की ईरान को चेतावनी | BREAKING