हरियाणा के झज्जर में युवक की गोली मारकर हत्या, काले रंग की स्कॉर्पियों में आए थे हमलावर

फायरिंग में जान गंवाने वाला युवक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि आरोपियों की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो फाइनेंस का काम करता था. जानकारी के अनुसार, हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई. गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

बताया जा रहा है कि आरोपियों की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

काले रंग की स्कॉर्पियों से आए थे हमलावर

मामले को लेकर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डीघल गांव में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

शादी के नाम पर ठगी! फर्जी आर्मी अफसर ने लड़की को ऑनलाइन फंसा ऐसे ऐंठी रकम

गुरुग्राम: मां ने ढाई साल की बेटी का किया कत्ल, फिर कैंची से आत्महत्या की कोशिश  

Featured Video Of The Day
Ceasefire US की मजबूरी थी? Iran Supreme Leader Representative ने बताया America का डरावना सच