5 महीने पहले शादी, CA पति ने क्यों काटा गर्भवती बैंकर पत्नी का गला? बचने के लिए सुनाई झूठी कहानी

रविवार रात करीब 11 बजे, गुरुग्राम में कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल धवन ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से उन पर हमला किया और उसकी पत्नी का गला काट दिया. संयम जेन की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरियाणा के बहादुरगढ़ में बैंक कर्मचारी महक की हत्या का मामला पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाया है
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट पति अंशुल ने लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी
  • अंशुल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिससे उनके बीच अक्सर विवाद और तनाव रहता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बहादुरगढ़/झज्जर:

एक पति अपनी पत्नी के साथ वेलेंटाइन डे मनाने घर आता है, साथ वक्त बिताता है और फिर चंद घंटों बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर देता है. हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई बैंक कर्मचारी महक की हत्या की गुत्थी को झज्जर पुलिस ने महज 18 घंटों में सुलझा लिया है. जिसे पुलिस 'लूट' का मामला समझ रही थी, वह दरअसल सीए (CA) पति की खूनी साजिश निकली.

झूठी कहानी और 'कातिल' पति

रविवार रात करीब 11 बजे, गुरुग्राम में कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल धवन ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से उन पर हमला किया और उसकी पत्नी का गला काट दिया. लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो अंशुल की कहानियों में झोल दिखने लगा. पूछताछ के दौरान अंशुल बार-बार अपनी बात बदल रहा था. वह हमलावरों का हुलिया तक नहीं बता सका, जिससे पुलिस का शक गहरा गया.  जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो अंशुल टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

पत्नी के चरित्र पर था शक

अंशुल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. इसी शक की आग ने उसे हत्यारा बना दिया. महक के पिता, कृष्ण कथूरिया ने शुरुआत से ही अपने दामाद पर शक जताया था.  अंशुल ने पहले ग्लव्स (दस्ताने) पहने ताकि निशान न रहें. पहले महक का गला दबाया गया और फिर कैंची से गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

सिर्फ 5 महीने में उजड़ गया संसार

हिसार निवासी अंशुल और हांसी की महक की शादी पिछले साल 25 सितंबर 2025 को बड़े अरमानों के साथ हुई थी. किसी ने नहीं सोचा था कि अरेंज मैरिज का अंत इतना खौफनाक होगा. महक गुरुग्राम में HDFC बैंक में कार्यरत थी, जबकि अंशुल एक प्रतिष्ठित CA है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में जहां हुआ Attack वहां से देखें NDTV के Nazir Masoodi की Ground Report