भाजपा जिला कार्यलय में गुरुग्राम के मानेसर से मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा जॉइन कर ली. प्रदेश अध्यक्ष मोहल लाल बडोली और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. मार्च 2025 में हुए नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगम पर जीत दर्ज की थी. इकलौता मानेसर ही ऐसा निगम था, जहां निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी के सुंदर लाल यादव को हराया था.
10 नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा
चुनाव जीतने के बाद डॉ. इंद्रजीत केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत से मिलने पहुंच गई थीं. डॉ. इंद्रजीत के भाजपा जॉइन करने के बाद अब सभी 10 नगर निगम पर भाजपा का कब्जा हो गया. इस मौके पर रेवाड़ी जिले के तीनों विधानसभा के विधायक और पटोदी विधायक भी मौजूद रहे.
मानेसर अलग नगर निगम बनाया था
सरकार ने मानेसर को गुरुग्राम से अलग कर नगर निगम बनाया था. मार्च 2025 में गुरुग्राम के साथ मानेसर में भी चुनाव हुए थे, जिसमें डॉ. इंद्रजीत चुनाव जीतकर मानेसर की पहले मेयर बनीं. इंद्रजीत के साथ उनके करीबी 8 पार्षदों ने भी भाजपा जॉइन की. मेयर डॉ. इंद्रजीत को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का करीबी माना जाता है.
डॉ. इंद्रजीत ने बेजीपी से मांगा था टिकट
चुनाव के समय डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी से मेयर का टिकट मांगा था, मगर बीजेपी ने उनकी जगह सुंदरलाल यादव को टिकट दे दिया. मेयर बनने के बाद भी डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी जॉइन करने का प्रयास किया, लेकिन हरियाणा सरकार में मंत्री राव नरबीर ने उनका विरोध किया. अब राव इंद्रजीत ने ही प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में बीजेपी जॉइन कराई.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोले ने कहा कि आज मानेसर मेयर को मिलाकर कुल 11 लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है. यह सभी जनप्रतिनिधि पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे.
(इनपुट- देशराज चौहान)
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में पकड़ी गई 'फिल्मी' ठगों की टोली, सलमान के पिता और आदित्य पंचोली को भी नहीं छोड़ा














