हरियाणा निकाय चुनावः पूर्व सीएम हुड्डा के गढ़ में हारी कांग्रेस, CM सैनी बोले- 'साबित हो गया अब कोई भरोसा नहीं करता'

सांपला नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी क्योंकि यह क्षेत्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

हरियाणा में महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. हरियाणा में 10 मई को 7 शहरी स्थानीय निकायों और 528 पंचायतों के लिए मतदान हुआ था. पार्टी ने अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के तीनों महत्वपूर्ण नगर निगमों पर कब्ज़ा कर लिया है. नगर परिषद और नगर समितियों के चुनाव में भी बीजेपी का पलड़ा भारी रहा है. परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है इस चुनाव में पार्टी को जीत इसलिए मिली है क्योंकि 'अब कोई भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा नहीं करता'.

सीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार

नायब सिंह सैनी ने परिणाम आने के बाद पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने तीनों नगर निगम भारी मतों से जीती है. सैनी ने कहा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की नॉन स्टॉप सरकारें बन रही हैं. पार्टी ने पश्चिम बंगाल और असम में जीत हासिल की है. और अब हमारे हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव में लोगों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकतरफा कमल के फूल को देकर बीजेपी को जिताया है. हमने तीनों नगर निगम जीते हैं और नगर पालिका तथा नगर परिषद में भी भारी अंतर से जीत हासिल की है. हमने रेवाड़ी नगर परिषद में 21 हजार वोट के अंतर से जीत हासिल की है."

पूर्व सीएम हुड्डा के किले में सेंध

चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के क्षेत्र सांपला में भी जीत दर्ज की है. सांपला नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी क्योंकि यह क्षेत्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है. सांपला की सीट पर भाजपा के समर्थित उम्मीदवार प्रवीण कोच ने जीत दर्ज की.

Advertisement

ये भी पढ़ें-: 
हरियाणा निकाय चुनावः अंबाला में BJP की जबरदस्त जीत, मेयर पद के साथ 20 में से 16 वॉर्ड जीते

सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया, अंबाला और सांपला में भी भाजपा का जलवा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death Mystery: प्रतीक यादव को जहर दिया गया? अखिलेश यादव के छोटे भाई को लेकर बड़ा दावा!