फरीदाबाद: मर्सिडीज से कुचलकर मिर्जापुर के डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, इलाज के लिए रातभर भटकते रहे परिजन

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान भी देरी हुई. उन्हें पहले दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां भर्ती नहीं किया गया. सफदरजंग अस्पताल में सीटी स्कैन की मशीन बंद होने की बात कही गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मर्सिडीज से कुचलकर मिर्जापुर के डिलीवरी बॉय दर्दनाक मौत
NDTV

हरियाणा के फरीदाबाद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक मर्सिडीज कार ने 28 वर्षीय डिलीवरी बॉय की जान ले ली. मृतक की पहचान आनंद राज बिंद के रूप में हुई है, जो ज़ोमैटो में काम करता था. हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

यूपी के मिर्जापुर का निवासी है मृतक

पुलिस के अनुसार, आनंद राज बिंद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला था और पिछले कई सालों से फरीदाबाद के गांव भतौला में चंदीला चौक के पास किराये पर रह रहा था. 29 मार्च की रात करीब 2 बजे सेक्टर-15 स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने रेड लाइट पर एक तेज रफ्तार सफेद मर्सिडीज ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक समेत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

मृतक आनंद राज बिंद (फाइल फोटो)
Photo Credit: NDTV

दिल्ली ेक ट्रॉमा सेंटर में नहीं किया भर्ती

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान भी देरी हुई. उन्हें पहले दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां भर्ती नहीं किया गया. इसके बाद सुबह 4 बजे सफदरजंग अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां सीटी स्कैन मशीन बंद होने की बात कही गई. अंततः उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सेंट्रल थाना पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मर्सिडीज कार को कब्जे में ले लिया है, जो एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

भागवत कथा में आरती करने को लेकर खूनी संघर्ष, उठ गई बंदूक; दिव्यांग उपमुखिया समेत कई घायल

Featured Video Of The Day
कोलकाता में भयंकर हादसा, सेना ने संभाला मोर्चा!
Topics mentioned in this article
Haryana News
Faridabad News
Faridabad Mercedes Car Accident
Faridabad Mercedes Accident
Mercedes Crushed Delivery Boy