ह‍िमाचल में अप्रैल के महीने में बर्फबारी, फंसे पर्यटक; लाहौल स्पीति पुलिस ने क‍िया रेस्‍क्‍यू 

ह‍िमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में हो रही बर्फबारी ने जहां पर्यटकों में रोमांच भरा है, वहीं यही रोमांच भारी भी पड़ रहा है. बर्फबारी में लोग फंस गए. हिमाचल से अनूप धीमान की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फफारी में पर्यटक फंस गए. पुलिस पर्यटकों का रेस्क्यू किया.

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है, और लगातार बर्फबारी का दौर जारी है. बर्फबारी के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त है. इस बर्फबारी में पर्यटक भी पहाड़ों की तरफ रुख कर रहे हैं. रोमांच के बीच पर्यटक फंस भी गए हैं. लाहौल स्पीति पुलिस को बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को निकालने के ल‍िए रेस्क्यू अभ‍ियान चलाना पड़ा. 

पुलिस ने किया रेस्क्यू 

लाहौल स्पीति की पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया क‍ि आज हेल्प लाइन के माध्यम से 3 शिकायतें मिली क‍ि भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक शूलिंग गांव के पास फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही तुरंत एसएचओ सिस्सु अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और बचाव अभियान शुरू कर द‍िया. 

10-12 वाहनों का किया रेस्क्यू  

विपरीत परिस्थितियों में बर्फबारी में 10-12 फंसे वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. पुलिस के जवान बच्‍चों को गोद में उठाये हुए भी देखे गए. शिशुओं और बच्चों सहित फंसे हुए पर्यटकों को होम-स्टे और होटलों में सुरक्षित ठहराया गया.

लाहौल स्पीति सबसे अधिक प्रभावित  

अप्रैल के महीने में हो रही इस बर्फबारी ने जहां पर्यटकों में रोमांच भरा है, वहीं रोमांच कई बार भारी भी पड़ रहा है. ऐसे में बर्फबारी से प्रदेश का सबसे ज़्यादा प्रभावित ज‍िला लाहौल स्पीति है. इसकी वजह से यहां की पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जिन्होंने पिता मुलायम की जयंती नहीं मनाई वो अब अंबेडकर जयंती मनाएंगे.... अखिलेश पर बसपा का वार

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Fuel Price Hike | Bulldozer Action | Bhojshala | पेट्रोल से HC तक आज की बड़ी खबरें