Himachal Weather: तपती गर्मी के बीच राहत की खबर, हिमाचल के 5 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट' जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का 'येलो अलर्ट' जारी किया है. जानें आपके शहर में कब बरसेगी राहत.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हिमाचल वेदर अपडेट: चंबा, कांगड़ा और कुल्लू समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत
IANS

Himachal Weather Rain Yellow Alert Update: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में गर्मी से बेहाल लोगों और पर्यटकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक ओर मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है.

इन 5 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हिमाचल में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और हमीरपुर जिलों के लिए बारिश और बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इन इलाकों में 25 से 28 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है.

तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि (Hailstorm) होने के भी आसार हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.

ऊना सबसे गर्म तो कुकुमसेरी सबसे ठंडा

फिलहाल, प्रदेश के निचले इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं. ऊना में तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया. वहीं, लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी 3.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है. राहत की बात यह है कि आने वाले 4 दिनों में यह गर्मी कम होने वाली है.

Advertisement

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सलाह

येलो अलर्ट को देखते हुए IMD ने ऊंचे क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों को सावधानी बरतनें की सलाह दी है. विभाग ने कहा कि अचानक बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. बागवानी और खेती से जुड़े लोग ओलावृष्टि को लेकर सचेत रहें.

ये भी पढ़ें:- धूपगुड़ी के बूथ नंबर 209 पर मशीन खराब, सुबह-सुबह ही वोट डालने उमड़ी भारी भीड़

Featured Video Of The Day
PM Modi Appeal On Gold: पीएम मोदी का संदेश, साथ खड़ा देश | Petrol Diesel Price | Teen Ka Tarkash