हिमाचल के हेरिटेज मार्केट में आग का तांडव, कसौली में भड़की आग की चपेट में आईं कई दुकानें

कसौली की हेरिटेज मार्केट में भीषण आग लगने के बाद कई दुकानें चपेट में आ गई. फायर ब्रिगेड और सेना की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पढ़िए योगेश शर्मा की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बाजार में लगी लपटें काफी दूर तक नजर आ रही है.

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी कसौली के हेरिटेज मार्केट में सोमवार (13 अप्रैल) सुबह आग का तांडव हुआ. सुबह करीब 4:30 बजे आग की इन लपटों से हड़कंप मच गया. दुकानों में भीषण आग लग गई, एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट हुए. इस अग्निकांड के दौरान, आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी रही. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते मार्केट की कई दुकानें चपेट में आ गई. दुकानों में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.  

मौके पर जुटी रही फायर ब्रिगेड और सेना की टीम

मौके पर दमकल विभाग व सेना की त्वरित कार्रवाई टीम आग पर काबू पाने में जुटी रही. वहीं, पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात थे. हेरिटेज मार्केट में खानपान की दुकानें है. इस कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. करीब 2-3 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

जब फटने लगे सिलेंडर

कसौली बेहद चर्चित टूरिस्ट स्पॉट है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. चंडीगढ़ से करीब 70 किमी दूर स्थित यह मार्केट करीब 125 साल पुराना है. खाने-पीने की स्टॉल समेत भारी संख्या में मौजूद दुकानों में प्रशासन की टीमों के लिए राहत कार्य आसान नहीं था. इस दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को बुरी तरह चपेट में ले लिया. खानपान की दुकानों में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भी परेशानी बढ़ गई.

यह भी पढ़ेंः चंबल में रेत माफिया से भिड़ा वन आरक्षक हुआ शहीद, सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद मचा हड़कंप

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: Gaurav Gogoi को जोरहाट से हराने पर क्या बोले Himanta ? | Rahul Kanwal