सूरत में 'प्रसाद' जहर कांड में पड़ोसी का पर्दाफाश: भागकर शादी करने का बदला लेने के लिए लड्डू में मिलाईं नींद की गोलियां

सूरत में प्रसाद के लड्डुओं में ज़हर मिलाकर हमला करने का मामला सुलझ गया है. पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने बदले की भावना में नींद की गोलियां मिलाकर लड्डू दिए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सूरत:

सूरत के उत्तरण इलाके में स्थित पॉश रिहायशी कॉलोनी शालिग्राम एस्टेट्स में सामने आए ‘प्रसाद लड्डू ज़हरकांड' का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पीड़ित परिवार की पड़ोसी महिला उषाबेन महेंद्रभाई नकराणी को गिरफ्तार किया गया है.

सूरत पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बूंदी के लड्डुओं में नींद की गोलियां मिलाकर उन्हें धार्मिक प्रसाद के रूप में पीड़ित गोवर्धनभाई डोंडा के घर के दरवाजे पर लटका दिया था. 10 अप्रैल को लड्डू खाने के बाद गोवर्धनभाई और उनकी बहू किरण की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोवर्धनभाई की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने लड्डुओं में अधिक मात्रा में स्लीपिंग पिल्स मिलाईं थीं. इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123 के तहत जहर देकर नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- अवैध संबंध या कुछ और... युवक पर कोयते से हमला कर लहूलुहान करने वाले पति-पत्‍नी गिरफ्तार

ऐसे खुला मामला

घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार की बेटी ईशा को लड्डुओं पर शक हुआ. उसने बचे हुए लड्डू तोड़कर देखे, जिनमें 3–4 साबुत दवाइयों की गोलियां छिपी हुई मिलीं. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement

बदले की भावना बना कारण

जांच में सामने आया कि आरोपी उषाबेन अपनी बेटी के आठ महीने पहले हुए प्रेम विवाह को लेकर डोंडा परिवार से नाराज थी. उसे शक था कि गोवर्धनभाई की बहू किरण ने उसकी बेटी की मदद की थी. इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

परिवार दहशत में

पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि उस दिन एक और लड्डू खा लिया जाता, तो पूरे परिवार की जान जा सकती थी. परिवार ने हाउसिंग सोसायटी और प्रशासन से आरोपी को इलाके से हटाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में शपथ लेते ही विजय ने 'बरसाया' पैसा!