Child Theft On Camera: मां के साथ सो रही बच्ची को ले भागा शख्स, रेलवे प्लेटफार्म पर दिखा, ढूंढने सूरत से MP रवाना हुई पुलिस

Child Trafficking Case: सीसीटीवी कैमरे पर नजर आ रहे शख्स ने रात के अंधेरे में मां के बगल लेटी हुई मासूम बच्ची को बेहद ही शातिर अंदाज में उठाया और वहां से फरार हो गया. पीड़िता सुबह उठी तो देखा बच्चा लापता था. बच्चा चोरी के एहसास के बाद भागकर पीड़िता ने थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
CHILD THEFT GUY CAUGHT ON CCTV CAMERA

Bachcha Chor Caught On Camera: गुजरात के सूरत शहर में एक बच्चा चोर को कैमरे में बच्चा चुराकर ले जाते कैमरे पर पकड़ा गया है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आए शख्स ने रात के अंधेरे में मां के साथ सो रही बच्ची को उठाया. पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला तो बच्चा चोर रेलवे प्लेटफार्म पर बच्ची के साथ दिखा और बच्ची को लेकर एमपी फरार हुआ है.

सीसीटीवी कैमरे पर नजर आ रहे शख्स ने रात के अंधेरे में मां के बगल लेटी हुई मासूम बच्ची को बेहद ही शातिर अंदाज में उठाया और वहां से फरार हो गया. पीड़िता सुबह उठी तो देखा बच्चा लापता था. बच्चा चोरी के एहसास के बाद भागकर पीड़िता ने थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें-बार गर्ल टर्न्ड ड्रग पेडलर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, कचरे के डिब्बे से मिले 6 करोड़ के ड्रग्स का खुला राज!

बेहद चालाकी से मां के साथ सो रही बच्ची को उठाकर फरार हुआ बच्चा चोर

रिपोर्ट के मुताबिक शहर के कापोद्रा इलाके में स्थित नाना वराछा ब्रिज के नीचे फुटपाथ पर रहने वाली पीड़िता घटना वाली रात अपनी तीन साल की बच्ची के साथ सो रही थी. देर रात जब मां गहरी नींद में थी, तभी अज्ञात शख्स वहां पहुंचा और बेहद चालाकी से बच्ची को उठाकर फरार हो गया. सुबह जब मां की नींद खुली तो उसके पास से बच्ची गायब मिली जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

रेलवे प्लेटफार्म पर गोद में बच्ची को लेकर जाता हुआ दिखा संदिग्ध व्यक्ति 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. एक सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को लेकर जाते हुए कैमरे में कैद हुआ, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने का एक अहम सुराग मिल गया. फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसकी तस्वीर आसपास के इलाकों में दिखाई जा रही है, ताकि जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सके.

ये भी पढ़ें-Uninvited Guest: बिना निमंत्रण शादी में पहुंचे युवक को भीड़ ने धुन दिया, स्टॉल पर खाना खाते पकड़ा गया था

Advertisement
अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी बच्ची को लेकर ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश की ओर भाग निकला है. करीब 20 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम को मध्य प्रदेश रवाना किया है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और बच्ची को सुरक्षित बरामद किया जा सके. रेलवे स्टेशनों और संबंधित इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

बच्ची को लेकर ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश की ओर भाग निकला है शख्स

पुलिस का कहना है कि बच्चा चोर ट्रेन से मध्य प्रदेश की ओर निकला है. उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है. बच्ची के अपहरण के पीछे की मंशा क्या थी, आरोपी उसे कहां और क्यों ले गया, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं. स्थानीयों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है, खासकर फुटपाथ और झुग्गी क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

बच्चा चोर गैंग की सक्रियता से सतह पर आ गया चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग?

फिलहाल, पुलिस की प्राथमिकता बच्ची को सुरक्षित वापस लाना है और मध्य प्रदेश की ट्रेन में बैठकर रवाना हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना है. शहर में बच्चा चोर गैंग की सक्रियता ने शहर में चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग को सतह पर ला दिया है. इस पूरे मामले ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर तबके के लोगों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-बार गर्ल टर्न्ड ड्रग पेडलर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, कचरे के डिब्बे से मिले 6 करोड़ के ड्रग्स का खुला राज!


 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran US War | Trump का Ceasefire ऐलान, आगबूबला Khameneni ने जहाजों पर किया कब्जा! War
Topics mentioned in this article