सोमनाथ अमृत पर्व: 11 मई को PM मोदी रचेंगे इतिहास, मंदिर पुनर्निर्माण के 75 साल पर भव्य रोड शो और एयर शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई 2026 को सोमनाथ मंदिर गुजरात के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'सोमनाथ अमृत पर्व' का नेतृत्व करेंगे. इस दौरान भव्य रोड शो, सांस्कृतिक झांकियां और सूर्यकिरण एयर शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सोमनाथ मंदिर के अमृत पर्व का आयोजन 11 मई 2026 को प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने पर किया जाएगा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर के भव्य समारोह में कुंभाभिषेक, ध्वजा पूजन और महापूजा करेंगे
  • प्रधानमंत्री मोदी का सोमनाथ में रोड शो होगा जिसमें ज्योतिर्लिंग झांकियां प्रदर्शित होंगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Somnath Mandir Amrit Parv: भारत की सांस्कृतिक अस्मिता के प्रतीक, प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के मंदिर में 11 मई 2026 का दिन इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज होने जा रहा है. साल 1951 में हुए सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 'सोमनाथ अमृत पर्व' की कमान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे.

गुजरात कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएम मोदी के इस भव्य दौरे का खाका तैयार कर लिया है. इस उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री जीतू वाघानी ने इस अवसर को ऐतिहासिक गौरव का क्षण बताया. उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी की हालिया चुनावी सफलता का जिक्र करते हुए इसे राष्ट्र के लिए "दूसरी स्वतंत्रता" जैसा महत्वपूर्ण करार दिया. 

somnath mandir amrit parv pm modi visit roadshow airshow updates

पुष्प वर्षा और एयर शो से सजेगा सोमनाथ का आकाश

प्रधानमंत्री मोदी 11 मई की सुबह जामनगर से सोमनाथ पहुंचेंगे. त्रिवेणी हेलीपैड से वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा तक लगभग 1 किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित होगा. इसमें देश के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य और 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकियां भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित करेंगी. पीएम मोदी मंदिर में कुंभाभिषेक, ध्वजा पूजन और महापूजा संपन्न करेंगे. मंदिर की भव्यता को नमन करते हुए वायुसेना का सूर्यकिरण एयर शो होगा और हेलीकॉप्टर के जरिए मंदिर के शिखर पर पुष्प वर्षा की जाएगी. ऋषिकुमारों और पारंपरिक परिधानों में सजी अहीर महिलाओं के साथ-साथ, इस बार विशेष रूप से बंगाली परिवार भी पारंपरिक वेशभूषा में प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे. 

somnath mandir amrit parv pm modi visit roadshow airshow updates

सरदार पटेल के संकल्प की सिद्धि

मंत्री जीतू वाघानी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण उनके अटूट संकल्प का ही परिणाम था. उन्होंने याद दिलाया कि 11 मई 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने जब यहां प्राण-प्रतिष्ठा की थी, वह दिन भारत के राष्ट्रीय आत्म-सम्मान का प्रतीक बना था. आज प्रधानमंत्री मोदी उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

Advertisement

वडोदरा में शैक्षिक परिसर का उद्घाटन

सोमनाथ में सद्भावना मैदान पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद, प्रधानमंत्री वडोदरा के लिए रवाना होंगे. वहां वे 'सरदारधाम शैक्षणिक परिसर' का उद्घाटन करेंगे, जो युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है. इस प्रेस वार्ता में शिक्षा मंत्री डॉ. प्रद्युम्नवाजा, वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुन मोढवाडिया, सांसद राजेश चूड़ासमा और विधायक अनिरुद्ध दवे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें- नासिक TCS केस: न‍िदा खान, शाहरुख कुरेशी और रजा मेमन उगलेंगे राज, पांच द‍िन पूछताछ करेगी पुल‍िस

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026:Akhilesh Yadav के 'PDA कार्ड' का जवाब है CM योगी का मंत्रिमंडल विस्तार?
Topics mentioned in this article