@1:15 बजे और...गुजरात को खालिस्तान बना देंगे; अहमदाबाद-वडोदरा की स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

गुजरात की कई स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि हम भारत को खालिस्तान बना देंगे. अहमदाबाद और वडोदरा की कुल 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा स्थित बारह स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले
  • धमकी देने वाले ने ईमेल में गुजरात को खालिस्तान बनाने की बात कही है
  • अहमदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को मिली धमकी की पुष्टि की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:

गुजरात की कई स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि हम गुजरात को खालिस्तान बना देंगे. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात की कुल 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.ये सभी स्कूलें अहमदाबाद और वडोदरा की हैं. 

गुजरात को खालिस्तान बनाने की बात 

अहमदाबाद के DEO ने बताया कि आज अहमदाबाद की कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल भेजने वाले ने लिखा कि हम भारत को खालिस्तान बना देंगे.स्कूलों को भेजे मेल में लिखा कि गुजरात खालिस्तान बनेगा, सुबह 1:15 बजे स्कूलों में बम फटेगा. वडोदरा और अहमदाबाद की स्कूल बसों में रखे बम भी फटेंगे. 

मोदी-शाह पर निशाना 

ईमेल में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है,उन्हें खालिस्तान का दुश्मन बताया गया है. ईमेल में पंजाब की आजादी और हिंदुस्तान के टुकड़े करने की बात भी कही गई है.डीसीपी अजित आर्यन ने बताया कि स्कूलों को पंजाबी भाषा में ईमेल मिला है जिसमें बम धमाका करने की बात कही गई है. क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है. 
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में ईरान पर जमीनी हमला करेंगे Donald Trump? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article