गुजरात: 14.16 की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने नरोदा पुलिस की सराहना की

नरोदा पुलिस को मेथामफेटामाइन ड्रग्स तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और पूछताछ की. जिसके पास से पुलिस ने मेथामफेटामाइन जब्त की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
7 किलो मेथामफेटामाइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार (फोटो क्रेडिट-insta/ narodapolice)

गुजरात के अहमदाबाद की नरोदा पुलिस ने 14.16 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन जब्त की है. इसे राजस्थान के जयपुर से गुजरात के रास्ते मुंबई ले जाया जा रहा था. साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मुंबई के अंधेरी निवासी मोहम्मद साजिद मोहम्मद उस्मान शेख (48) के रूप में हुई. इस बड़ी कार्रवाई के बाद गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नरोदा पुलिस की सराहना की.

डिप्टी सीएम ने पुलिस की सराहना की

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने फेसबुक पोस्ट में पर लिखा, 'नरोदा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर करारा प्रहार किया. जयपुर से मुंबई ले जा रहे 14.16 करोड़ रुपये मूल्य की 7 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामाइन ले जा रहे एक तस्कर को गुजरात में ही पकड़ा. गुजरात पुलिस ने जहर को उसके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया. कोई सहनशीलता नहीं, कोई समझौता नहीं. गुजरात पुलिस.'

मेथामफेटामाइन जब्त

संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर-2) जयपालसिंह राठौड़ ने बताया कि नरोदा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ अहमदाबाद से लेकर मुंबई जा रहा है. सूचना के आधार पर अधिकारियों ने नाना चिलोडा में जीईबी पावर स्टेशन और पुलिया क्षेत्र के पास निगरानी शुरू कर दी. इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और पूछताछ की. इस दौरान ट्रैवल बैग की तलाशी ली गई, जिसमें बिस्कुट के कई डिब्बे और पैकेट मिले. पूछताछ में उसकी पहचान मुंबई के अंधेरी निवासी मोहम्मद साजिद मोहम्मद उस्मान शेख (48) के रूप में हुई.

उन्होंने बताया कि जब अधिकारियों ने डिब्बे खोले तो उसके अंदर से एक सफेद पदार्थ मिला. फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम को मौके पर बुलाया गया और प्रारंभिक परीक्षणों से पुष्टि हुई कि वह पदार्थ मेथामफेटामाइन. 

Advertisement

इसे पहले गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि गुजरात पुलिस की साइबर सेल ने अपराधियों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के तहत 'ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0' सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस अभियान के दौरान साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ और कई अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई. नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुजरात पुलिस निरंतर सतर्क, तैयार और प्रतिबद्ध है. एक सुरक्षित गुजरात के लिए आपका सहयोग और जागरूकता समान रूप से महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अन्नदाताओं को बड़ी राहत, दो लाख तक की कर्जमाफी को मंजूरी; 56 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

Advertisement

Featured Video Of The Day
कुदरत का खौफनाक प्रहार; कहीं बहे घर तो कहीं सड़कों पर सैलाब, डराने वाली तस्वीरें
Topics mentioned in this article