मेहसाणा में निगम चुनाव से पहले युवक की हत्या से बढ़ा तनाव, आरोपों में घिरा कांग्रेस उम्मीदवार का पति

Murder News: शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस हत्या के पीछे मुख्य कारण चुनावी रंजिश है. मृतक मितेन चौधरी के मामा महेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 4 से BJP के उम्मीदवार हैं, जबकि मुख्य आरोपी माने जा रहे भरतभाई चौधरी उसी वार्ड से चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्मीदवार लीलाबेन चौधरी के पति हैं. आशंका जताई जा रही है कि चुनावी जंग में दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक रंजिश इस खूनी खेल तक पहुंच गई है, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Murder in Mehsana: गुजरात (Gujarat) के मेहसाणा में नगर निगम चुनाव के बीच तावड़िया चौकड़ी के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. हत्या की ये वारदात शुक्रवार की दे रात 12.40 बजे हुई. आरोप है कि कांग्रेस उम्मीदवार के पति समेत चार लोगों ने BJP उम्मीदवार के भांजे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद चुनावी माहौल में काफी तनावपूर्ण हो गया है. वहीं,  पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि चार लोगों ने अचानक मितेन चौधरी नाम के युवक पर हमला कर दिया. अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों की शिकायत करने वाले हर्ष भाई से घटनास्थल पर बहस हुई थी. इसी दौरान हमलावरों ने बीच-बचाव कर रहे मितेन चौधरी को निशाना बनाया. इस दौरान उन पर चाकू और छुरी से हमला कर दिया. गंभीर चोटों के कारण मितेन की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में भरत भाई मधुभाई चौधरी, धवल भरतभाई चौधरी, मयूर दह्याभाई चौधरी और यश के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

चुनावी रंजिश की है आशंका

शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस हत्या के पीछे मुख्य कारण चुनावी रंजिश है. मृतक मितेन चौधरी के मामा महेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 4 से BJP के उम्मीदवार हैं, जबकि मुख्य आरोपी माने जा रहे भरतभाई चौधरी उसी वार्ड से चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्मीदवार लीलाबेन चौधरी के पति हैं. आशंका जताई जा रही है कि चुनावी जंग में दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक रंजिश इस खूनी खेल तक पहुंच गई है, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है.

यह भी पढ़ें- FSDA Action: भूल कर भी इन कंपनियों के खाद्य तेल का न करें इस्तेमाल, इन 14 कंपनियों को FSDA कर चुकी है बैन

घटना की जानकारी देते हुए DySP मिलाप पटेल ने बताया कि मेहसाणा A डिवीजन पुलिस स्टेशन इलाके में हुई इस घटना में B.N.S. IPC की धारा 103(1), 115(2), 118(1) समेत कई गंभीर धाराओं के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने FSL की मदद लेकर मौके का पंचनामा किया. पुलिस जांच में शक है कि यह घटना सिर्फ लड़ाई-झगड़े का नतीजा नहीं, बल्कि पहले से सोची-समझी साजिश है. फिलहाल, अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ कोशिशें की जा रही हैं. चुनावी रंजिश के अलावा, यह भी पता लगाने के लिए कोशिश की जा रही है कि कोई और पुरानी रंजिश तो नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Gujarat News: राजकोट में आवारा कुत्ते पर बेरहमी, बचाने पहुंची महिला से भी मारपीट, घटना कैमरे में कैद

Featured Video Of The Day
Bhojshala News: High Court के ऑर्डर के बाद भोजशाला में ग्राउंड जीरो पर क्या हैं हालात? भक्तों की भीड़
Topics mentioned in this article