भावनगर के सरकारी स्कूल में पावभाजी और पुलाव खाने से 100 से अधिक बच्चे बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhavnagar News: हनुमान जयंती के मौके पर छात्रों को नाश्ते में पावभाजी और पुलाव परोसा था. वहीं नाश्ता करने के बाद छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इन बच्चों की पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायत थी. हालांकि गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Bhavnagar News: गुजरात के भावनगर के महुवा तालुका में स्थित लोंगड़ी प्राइमरी स्कूल (Bhavnagar Longdi Primary School) में पावभाजी और पुलाव खाने से 100 से अधिक छात्रों की अचानक तबीयत (Food Poisoning) बिगड़ गई. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. छात्रों की संख्या और स्थिति को देखते हुए, उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, हनुमान जयंती के मौके पर आयोजित एक उत्सव भोज में खाना खाने के बाद बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई.

100 से अधिक बच्चे फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार

जानकारी के मुताबिक, हनुमान जयंती के अवसर पर महावीर समाज ने छात्रों को नाश्ते में पावभाजी और पुलाव परोसा था. पावभाजी और पुलाव का नाश्ता करने के बाद छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. लगभग 100 बच्चों का इलाज लोंगड़ी PHC सेंटर में किया गया. हालांकि उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि लगभग 50 बच्चों को महुवा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

नाश्ते में परोसा गया था पाव भाजी और पुलाव

स्थानीय महावीर समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों के लिए नाश्ते के तौर पर पाव भाजी और पुलाव परोसा गया था. हालांकि खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायत करना शुरू कर दिया, जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गई.

कार्यक्रम में 600 लोगों ने किया था भोजन

महुवा के साथ-साथ रानीवाड़ा और कलसर के बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल बच्चों की तबीयत में सुधार है और उनकी हालत स्थिर है. बताया जा रहा है कि लोंगड़ी प्राइमरी स्कूल और गांव के तीन बाल मंदिरों से बच्चे, स्टाफ और आमंत्रित मेहमानों सहित कुल 600 लोगों ने भोजन किया था.

Advertisement

भावनगर से नितिन गोहेल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शूटर आशु उर्फ मोन्टी एनकाउंटर में ढेर: हत्या समेत 36 FIR थे दर्ज, कैसे बना था उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर?


 

Featured Video Of The Day
NASA Fellow Cole Tomas Allen ने Trump Dinner Party में चलाई गोली! कैसे बना Teacher Shooter?
Topics mentioned in this article