अहमदाबाद में कारों में लगी आग
अहमदाबाद:
गुजरात के अहमदाबाद में आज अजीब सा वाकया देखने को मिला. दरअसल, साइंस सिटी इलाके में सैलिन अस्पताल के पीछे पार्किंग में खड़ी करीब 12 गाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई. धुएं का गुबार आसमान में फैल गया. आग इतनी तेजी से फैला कि पार्किंग में खड़ी कारों को हटाया तक नहीं जा सका.
आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं. इसके अलावा एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया. दमकलकर्मियों ने आग पर तत्काल काबू पाने की कोशिश की.
खबरों के मुताबिक करीब 12 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं. आग इतना तेज था कि कारों के आसपास जाना भी मुश्किल हो रहा था. जानकारी मिलने तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था. इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
Featured Video Of The Day
Ghaziabad Surya Murder Case: असद एनकाउंटर के बाद गरजे CM Yogi, 'दुर्जनों' को दे दी चेतावनी!











