Who is Jude Bellingham: नॉर्वे का सपना तोड़ने वाले इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम ने रचा इतिहास, महान पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाई खलबली

Jude Bellingham record: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनी ली. इंग्लैंड की जीत में जूड बेलिंगहैम हीरो रहे जिन्होंने दो गोल करके मैच का पासा ही पलट कर रख दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Jude Bellingham record, Norway vs. England

 Who is Jude Bellingham: जूड बेलिंगहैम  एक बार फिर इंग्लैंड के हीरो रहे. उन्होंने नोर्वे के खिलाफ दो गोल किए और इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. पहले  हाफ में  पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप में नॉर्वे का ऐतिहासिक सफर खत्म किया और एक्स्ट्रा-टाइम के बाद 2-1 से जीतकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई.  क्वार्टर-फाइनल में, मियामी की भीषण गर्मी के बीच एंड्रियास श्जेल्डरप ने गोल करके नॉर्वे को चौंकाने वाली बढ़त दिलाई. लेकिन जूड बेलिंगहैम जिन्होंने 'लास्ट 16' में मैक्सिको के खिलाफ यादगार 3-2 की जीत में भी दो गोल किए थे, उन्होंने हाफ-टाइम से ठीक पहले शानदार खेल दिखाते हुए बराबरी का गोल किया.

दूसरे हाफ में नॉर्वे का दूसरा गोल विवादित तरीके से रद्द कर दिया गया. VAR रिव्यू में एर्लिंग हालैंड को फाउल पाया गया था. मैच एक्स्ट्रा-टाइम में जाने के कारण दोनों टीमों के खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा हुई. आखिर में जूड बेलिंगहैम  ने एक और अहम पल में ओरजन नाइलैंड की गलती का फायदा उठाया और टूर्नामेंट का अपना छठा गोल करके टीम को जीत दिलाई.

जूड बेलिंगहैम ने रचा इतिहास, महान पेले की बराबरी 

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास  में 23 साल या उससे कम उम्र के खिलाड़ियों की ओर से किए गए सबसे ज़्यादा गोल करने के मामले में जूड बेलिंगहैम ने  पेले की बराबरी कर ली है. पेले ने भी 23 साल की कम उम्र तक फीफा वर्ल्ड कप में 7 गोल किए थे. 

  • 12 - किलियन एम्बाप्पे 
  • 7 - जूड बेलिंगहम 
  • 7 - पेले

इसके अलावा  बेलिंगहैम 1986 वर्ल्ड कप में डिएगो माराडोना के बाद, एक ही वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में लगातार 2 मैचों में दो-दो गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 

Advertisement

जूड बेलिंगहैम के रिकॉर्ड

• 6 गोल, 1 असिस्ट, 4 बार 'मैन ऑफ़ द मैच' (MOTM), 6 मैच
• माराडोना के बाद एज़्टेका स्टेडियम में एक ही मैच में दो गोल  करने वाले पहले खिलाड़ी.
• माराडोना के बाद नॉकआउट स्टेज में लगातार दो मैचों में दो-दो गोल  करने वाले पहले खिलाड़ी.
• पेले के बाद नॉकआउट स्टेज में लगातार दो मैचों में दो-दो गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी.
• बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में रूनी से ज़्यादा गोल किए.
• वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए 5 से ज़्यादा गोल करने वाले पहले मिडफील्डर.

कौन है जूड बेलिंगहैम 

जूड बेलिंगहम 23 साल के इंग्लिश प्रोफेशनल फुटबॉलर हैं, जो रियल मैड्रिड और इंग्लैंड की नेशनल टीम के लिए मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं. उन्हें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और वे अपनी एथलेटिक क्षमता, मिडफील्ड से गोल करने की काबिलियत और बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में असर डालने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. इसका उदाहरण उन्होंने क्वार्टर फाइनल में भी दिखाया.  इंग्लैंड के स्टॉरब्रिज में जन्मे बेलिंगहम ने अपने करियर की शुरुआत अपने होमटाउन क्लब, बर्मिंघम सिटी से की. उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में फर्स्ट-टीम के लिए डेब्यू किया और क्लब के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा. 

Advertisement

तेजी से हुई तरक्की की वजह से 2020 में उन्हें जर्मनी की बड़ी टीम बोरूसिया डॉर्टमुंड में जाने का मौका मिला, जहां उन्होंने तीन शानदार सीजन बिताए, DFB-पोकल जीता और खुद को यूरोप के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक के तौर पर स्थापित किया. 2023 में, बेलिंगहम एक बड़े ट्रांसफ़र के जरिए रियल मैड्रिड से जुड़े. स्पेन में उनका पहला सीजन शानदार रहा, उन्होंने मिडफील्ड से खेलते हुए 23 गोल किए और क्लब को ला लीगा का खिताब और UEFA चैंपियंस लीग, दोनों का खिताब जीताने में अहम योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, एक्स्ट्रा टाइम में पलटी बाजी, जूड बेलिंगहैम रहे जीत के हीरो

Featured Video Of The Day
क्या फिर भड़केगा संघर्ष? ईरान में आग और अमेरिका के सख्त रुख ने बढ़ाई चिंता

Topics mentioned in this article
2026 FIFA World Cup
Football