Lionel Messi vs Portuguese referee João Pedro Pinheiro Video viral: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच में अर्जेंटीना की ओर से जूलियन अल्वारेज, लौटारो मार्टिनेज और एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने गोल किए जिसके दम पर टीम जीतने में सफल रही. इस मैच में लियोनेल मेसी एक भी गोल करने में असफल रहे लेकिन पूरे मैच के दौरान छाए रहे. दरअसल, इस टूर्नामेंट में पहली बार गोल न कर पाने के कारण लियोनेल मेसी साफ तौर पर परेशान दिखे, उनकी झुंझलाहट तब और बढ़ गई जब पहले हाफ में रेफरी जोआओ पेड्रो पिनहेरो के साथ उनकी बहस हो गई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है.
यह घटना स्विट्जरलैंड की फ्री-किक से ठीक पहले हुई, मेसी, अर्जेंटीना की डिफेंसिव दीवार का हिस्सा थे, उनको तब बुरा लगा जब पिन्हेइरो ने उन्हें तय दूरी तक पीछे हटने के लिए कहा. पुर्तगाली रेफरी के लहजे से नाराज होकर अर्जेंटीना के कप्तान ने पलटकर जबाव दिया और कहा "मुझसे ठीक से बात करो. " खेल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक होने के नाते, मेसी रेफरी की बातों से परेशान नहीं होना चाहते थे, खासकर तब जब अर्जेंटीना एक मजबूत रणनीति वाली स्विट्जरलैंड टीम को तोड़ने की कोशिश कर रहा था.
रिपोर्ट में जा बातें सामने आ रही है. उसके मुताबिक, मेसी ने रेफरी से कहा, "मुझसे ठीक से बात करो, मेरी बेइज्जती मत करो. मुझसे ठीक से बात करो..मैंने तुमसे ठीक से बात की थी. "
मेसी और रेफरी के साथ हुई बहस
तनाव यहीं खत्म नहीं हुआ. फ्री-किक लिए जाने के बाद, टीवी कैमरों ने दोनों के बीच एक और बातचीत को कैद किया. मेसी फिर से रेफरी के पास गए और उनके होंठों की हरकत से उनकी बात साफ समझ आ रही थी. अपनी बात पर सख्ती दिखाने के बावजूद, अर्जेंटीना के कप्तान शांत रहे.. उन्होंने अपने हाथ पीछे रखे और पूरी बातचीत के दौरान शांत व्यवहार बनाए रखा.
इस बहस के बाद कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन यह जल्द ही उस हाई-प्रेशर मैच के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया, जिसमें वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने का दांव लगा था.
ये भी पढ़ें- Argentina vs Switzerland: मेसी नहीं, इस बार अर्जेंटीना की जीत का हीरो है यह खिलाड़ी, 112वें मिनट में किया चमत्कार