फीफा वर्ल्ड कप: एम्बाप्पे का तहलका, एक मैच में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम, मेस्सी भी नहीं कर पाए थे ऐसा

किलियन एम्बाप्पे ने स्वीडन के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में फ्रांस के लिए दो गोल दागे. इन गोल के दम पर उन्होंने एक मेगा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kylian Mbappe Script History

किलियन एम्बाप्पे ने न्यू जर्सी में राउंड ऑफ़ 32 मैच में स्वीडन के खिलाफ दो गोल दागे. इन दो गोल के दम पर एम्बाप्पे अब फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं और उनसे आगे केवल लियोनेल मेस्सी हैं. वहीं इन गोल की मदद से उन्होंने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं, जो मेस्सी जैसे दिग्गज भी अपने नाम नहीं कर पाए थे. स्वीडन के खिलाफ 3-0 की जीत के बात फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि स्वीडन का बोरिया बिस्तर बंध गया है. 

न्यू जर्सी में नॉकआउट मुकाबले में एम्बाप्पे ने पहले हाफ में 45वें मिनट पर गोल करके फ्रांस की बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे हाफ में 74वें मिनट में वो स्कोर करने में सफल रहे. इन दो गोलों की मदद से एम्बाप्पे के अब वर्ल्ड कप इतिहास में 18 गोल हो गए हैं. उन्होंने मिरोस्लाव क्लोस (अपने पहले गोल के साथ) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वह ऑल-टाइम लीडर लियोनेल मेस्सी (19) से सिर्फ़ एक गोल पीछे हैं. इस मुकाबले के पहले एम्बाप्पे के नाम 16 गोल थे. 

ये दो वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम

एम्बाप्पे के नाम अब वर्ल्ड कप इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों में 10 गोल हो गए हैं. मैच में पहले गोल के साथ उन्होंने ब्राज़ील के महान खिलाड़ी रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया और वो वर्ल्ड कप में नॉकआउट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हो गए हैं. 

एम्बाप्पे का यह वर्ल्ड कप इतिहास का नॉकआउट स्टेज का चौथा मुकाबला रहा, जिसमें उन्होंने एक से अधिक गोल किए. एम्बाप्पे का यह रिकॉर्ड टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी दूसरे खिलाड़ी से दोगुना है. यह टूर्नामेंट के इतिहास में उनका 7वां मुकाबला रहा, जिसमें उन्होंने एक से अधिक गोल किए. यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

Advertisement

स्वीडन के खिलाफ मैच में दो गोल की मदद से वर्ल्ड कप में अब एम्बाप्पे के गोल कंट्रीब्यूशन की संख्या रिकॉर्ड 22 (18 गोल, 4 असिस्ट) हो गई है.  एम्बाप्पे FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में पेले के बाद दूसरे सबसे ज़्यादा गोल कंट्रीब्यूशन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ लियोनेल मेसी है, जिनकी गोल कंट्रीब्यूशन संख्या 27 है.

मौजूदा वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे ने अब तक छह गोल किए हैं, जो लियोनेल मेस्सी के बराबर हैं. हालांकि, इस टूर्नामेंट में उन्होंने 2 असिस्ट भी किए हैं, जिसके चलते वह गोल्डन बूट की रेस में मेस्सी से आगे हो गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: महिला T20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के शेड्यूल पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से बाहर हुआ जापान लेकिन जीता दिल, कोच-खिलाड़ियों ने फैंस से मांगी माफी, वीडियो हुआ वायरल

Featured Video Of The Day
हिमाचल से कश्मीर तक आसमानी तबाही! | धंसी सड़क और पानी में फैला करंट
Topics mentioned in this article
Kylian Mbappe Lottin
Football
France