फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर, VIKING ROW पर सवार नॉर्वे ने रचा इतिहास

नॉर्वे ने सबसे पहले 1938 में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और बीते 88 सालों में वह कभी भी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
FIFA World Cup 2026: Norway beat Brazil by 2-1

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 19वीं फ़ीफ़ा रैंकिंग वाले नॉर्वे की ये अबतक की सबसे बड़ी जीत है. 

इसके साथ ही नॉर्वे से लेकर न्यूयॉर्क तक VIKING ROW पर जीत का जश्न दुनिया भर में वायरल हो गया है. नॉर्वे के लिए दोनों गोल सुपरस्टार खिलाड़ी हालेंड ने किये. ब्राज़ील के नेयमार का आखिरी लम्हों में किया गया गोल उसे टूर्नामेंट में आगे ले जाने के लिए नाकाफ़ी साबित हुआ.  

एक्शन से भरपूर फ़र्स्ट हाफ़

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से लेकर न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम के बाहर जश्न वही नज़ारा दिखा जो जीत के बाद स्टेडियम के अंदर चैंपियन टीम के साथ रहा... ठक..ठक ...रो..(RO- ROW)...नॉर्वे और दुनिया भर में उसके फ़ैन्स जीत की नाव पर सवार हो गए हैं.

Advertisement

एक्शन, ड्रॉमा और रोमांच से भरपूर इस मैच में नॉर्वे के पैट्रिक बर्ग ने चौथे मिनट में ही गोल किया जो ऑफ़ साइड की वजह से बेकार चला गया. वहीं ब्राज़ील के ब्रूनो गिमारेस ने पहले हाफ़ में पेनल्टी से गोल करने का सुनहरा मौक़ा गंवा दिया. ब्रूनो गिमारेस ने ज़िको के 1986 में फ़्रांस के ख़िलाफ़ क्वार्टर फ़ाइनल में पेनल्टी के ज़रिये मिस किये गये गोल की याद ताज़ा कर दी.

7-7-7: हालेंड ने किये दोनों गोल

दूसरे हाफ़ में सुपरस्पीड वाले स्ट्राइकर हालेंड ने पहले 79 मिनट में और फिर 90 मिनट में गोल कर सांबा स्टाइल से खेलनेवाली पांच बार की चैंपियन टीम ब्राज़ील को सकते में ला दिया.हर बार की तरह हालेंड ने एक बार फिर न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में ड्रम बीट के साथ VIKIN ROW पर जीत का जश्न मनाया... ठक..ठक..रो..

Advertisement

मैनचेस्टर सिटी स्ट्राइकर हालैंड के नाम भी वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज़्यादा 7 गोल हो गए हैं. फ़्रांस के कप्तान किलियान एमबाप्पे और अर्जेन्टीनी कप्तान लियोनेल मेसी की तरह गोल्डन बूट की रेस में ये तीनों खिलाड़ी 7-7-7 गोलों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं.  

नेयमार का गोल 

वर्ल्ड नंबर 19 टीम नॉर्वे के ख़िलाफ़ एक्स्ट्रा टाइम में उतारे गए सब्स्टीट्यूट स्टार खिलाड़ी नेयमार ने ब्राज़ील के लिए इकलौता गोल पेनल्टी के ज़रिये किया. मगर 36 साल बाद ब्राज़ील की टीम पहली बार राउंड ऑफ़ 16 से बाहर हो गई. नॉर्वे की टक्कर मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच जारी मैच के विजेता टीम से होगी.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: हार के बाद नेमार ने किया संन्यास का ऐलान, मैदान पर ही हो गए भावुक, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें: पांच बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर, नॉर्वे ने रचा इतिहास, 88 सालों में पहली बार किया ऐसा

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई से सटे वसई में बाउंड्री वॉल गिरी, मलबे में दबी 15 से अधिक बाइक
Topics mentioned in this article
Football
2026 FIFA World Cup
Norway
Brazil