FIFA World Cup 2022: ओपनिंग सरेमनी भारत में कितने बजे से शुरू होगा, जानें पूरी डिटेल्स

FIFA World Cup 2022: ओपनिंग सरेमनी भारत में कितने बजे से शुरू होगा, जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन
Read Time: 31 mins

FIFA World Cup 2022 Prize money, जानें पूरी डिटेल्स

FIFA World Cup 2022 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत आजसे यानि 20 नवंबर से हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप कतर में खेला जा रहा है. फुटबॉल वर्ल्ड कप में इस बार कुल 32 टीमें खेलेंगी और जो टीम इस बार विश्व कप का खिताब जीतेगी उस टीम पर पैसों की भरपूर बारिश होगी. विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम को  359 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. वहीं, फाइनल मैच हारने वाली टीम को 245 करोड़ रूपये दिए जाने की बात सामने आई है. इसके अलावा टूर्नामेंट में 32वें स्थान पर जो भी टीम रहेगी, उसे भी 74करोड़ रुपये मिलेंगे. 

फीफा विश्व कप की कुल प्राइज मनी
फीफा विश्व कप की कुल प्राइज मनी कुल 3600 करोड़ रुपये है.
चैंपियन बनने वाली टीम- 342.3 करोड़ रुपए 
रनर अप- 245 करोड़ रुपए 
तीसरा स्थान- 220 करोड़ रुपए 
चौथा स्थान- 204 करोड़ रुपए 
5-8 स्थान- 138 करोड़ 
9-16 स्थान- 106 करोड़ 
17-32 स्थान- 74 करोड़

Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप ओपनिंग सरेमनी, कब और कितने बजे से
फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग सरेमनी में (FIFA WC Opening Ceremony) BTS बैंड का धमाल देखने को मिलेगा तो वहीं भारतीय अभिनेत्री और मॉडल नोरा फतेही भी फीफा वर्ल्ड कप फैन स्टेज पर अपना जलवा दिखाएंगी. बता दें कि BTS का पूरा नाम बैंगटन सोनयोनडान है, यह सात लड़कों का बैंड है जो दुनिया भर में काफी पॉपुलर हैं. 

Advertisement

कब होगा ओपनिंग सरेमनी
ओपनिंग सेरेमनी 20 नंवबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा. वहीं, आज भी फीफा वर्ल्ड कप का पहला मैच रात 9:30 बजे से कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा. 

Advertisement

कतर में फीफा विश्वकप के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कतर में रविवार को होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी. कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर धनखड़ 20-21 नवंबर को कतर का दौरा करेंगे. फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे.

Advertisement

भारत में किस चैनल पर होगा फीफा विश्व कप का लाइव टेलीकास्ट (FIFA world cup live telecast in India)
फीफा विश्व कप का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sports 18 चैनल पर होगा. 

भारत में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
फीफा विश्व कप का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio Cinema app पर होगा. 

फुटबॉल विश्व कप 2022 के ग्रुप
ग्रुप-ए: कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
ग्रुप-बी: इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, वेल्स
ग्रुप-सी: अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
ग्रुप-डी: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनिसिया
ग्रुप-ई: स्पेन, कोस्टारिका, जर्मनी, जापान
ग्रुप-एफ: बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
ग्रुप-जी: ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड, कैमरून
ग्रुप-एच: पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया रिपब्लिक

फीफा विश्व कप के मैच की टाइमिंग
भारत के समय के अनुसार रात 8.30 बजे, रात 9.30, रात 12.30, दोपहर 3.30 और शाम 6.30 बजे से फीफा विश्व कप के मैच शुरू होंगे.

क्या है फॉर्मेट
फीफा विश्व कप में इस बार 32 टीमें हैं जिन्हें 8 ग्रुप में 4-4 टीमों के साथ बांटा गया है. हर ग्रुप की टीमें अपने ग्रुप में शामिल टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. इसके बाद हर ग्रुप से टॉप 2 पर रहने वाली टीम राउंड ऑफ-16 में प्रवेश करेगी. राउंड ऑफ-16 में नॉकआउट मैच शुरू होंगे. यानि जो भी टीम अपने मैच जीतेगी वो टीम टूर्नामेंट में आगे बढ़ती जाएगी. राउंड ऑफ-16 में 8 मैच होंगे. यहां से जीतने वाली टीम क्वार्टर फाइनल मैच में पहुंचेगी, जहां 4 मैच होंगे. क्वार्टर फाइनल में 8 टीमें पहुंचेगी. क्वार्टर फाइनल जीतने वाली 4 टीमें सेमीफाइनल में जाएगी और फिर सेमीफाइनल जीतने वाली टीम को 18 दिसंबर को फाइनल मैच खेलने होंगे. 

शेड्यूल
ग्रुप स्टेज के मैच 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलने वाले हैं. इसके बाद 3 से 6 दिसंबर के बीच राउंड ऑफ 16 के मुकाबले होंगे. वहीं, 9 और 10 दिसंबर को क्वार्टरफाइनल के मैच खेले जाने हैं, इसके अलावा 13 और 14 दिसंबर को सेमीफाइनल के मैच होंगे. इसके बाद 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए मुकाबले कराए जाएंगे. फिर 18 दिसंबर को फाइनल मैच होगा. 

इन 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच
कतर में इस विश्व कप के मैच आठ अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसमें अल बायत स्टेडियम, अहमद बिन स्टेडियम, अल जनौब स्टेडियम, अल थुमामा स्टेडियम, एजुकेशन सिटी स्टेडियम, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, स्टेडियम 974 और लुसैल स्टेडियम शामिल हैं. 


देखें पूरा शेड्यूल भारत के समय के अनुसार
लीग स्टेज के मुकाबले

20 नवंबर 2022 -कतर बनाम इक्वाडोर, रात 9.30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

21 नवंबर 2022 - इंग्लैंड बनाम ईरान, शाम 6:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

21 नवंबर 2022 - सेनेगल बनाम नीदरलैंड्स, रात 9:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम

22 नवंबर 2022 - यूएसए बनाम वेल्स, देर रात 12:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम

22 नवंबर 2022 - डेनमार्क बनाम ट्यूनीशिया, शाम 6:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम

22 नवंबर 2022 - मेक्सिको बनाम पोलैंड, रात 9:30 बजे, स्टेडियम 974

23 नवंबर 2022 - अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब, दोपहर 3:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

23 नवंबर 2022 - फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया, देर रात 12:30 बजे, अल जानौब स्टेडियम

23 नवंबर 2022 - जर्मनी बनाम जापान, शाम 6:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

23 नवंबर 2022 - स्पेन बनाम कोस्टा रिका, रात 9.30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम

24 नवंबर 2022 - मोरक्को बनाम क्रोएशिया, दोपहर 3:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

24 नवंबर 2022 - बेल्जियम बनाम कनाडा, देर रात 12:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम

24 नवंबर 2022 - स्विट्ज़रलैंड बनाम कैमरून, दोपहर 3:30 बजे, अल जनौब स्टेडियम

24 नवंबर 2022 - उरुग्वे बनाम दक्षिण कोरिया, शाम 6.30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम

24 नवंबर 2022 - पुर्तगाल बनाम घाना, रात 9:30 बजे, स्टेडियम 974

25 नवंबर 2022 - ब्राजील बनाम सर्बिया, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

25 नवंबर 2022 - वेल्स बनाम ईरान, दोपहर 3:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम

25 नवंबर 2022 - कतर बनाम सेनेगल, शाम 6:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम

25 नवंबर 2022 - नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर, रात 9:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

26 नवंबर 2022 - इंग्लैंड बनाम यूएसए, देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

26 नवंबर 2022 - ट्यूनीशिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, दोपहर 3:30 बजे, अल जानूब स्टेडियम

26 नवंबर 2022 - पोलैंड बनाम सऊदी अरब, शाम 6.30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम

26 नवंबर 2022 - फ्रांस बनाम डेनमार्क, रात 9:30 बजे, स्टेडियम 974

27 नवंबर 2022 - अर्जेंटीना बनाम मेक्सिको, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

27 नवंबर 2022 - जापान बनाम कोस्टा रिका, दोपहर 3:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम

27 नवंबर 2022 - बेल्जियम बनाम मोरक्को, शाम 6:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम

27 नवंबर 2022 - क्रोएशिया बनाम कनाडा, रात 9:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

28 नवंबर 2022 - स्पेन बनाम जर्मनी, देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

28 नवंबर 2022 - कैमरून बनाम सर्बिया, दोपहर 3.30 बजे, अल जानौब स्टेडियम

28 नवंबर 2022 - दक्षिण कोरिया बनाम घाना, शाम 6:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम

28 नवंबर 2022 - ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड, शाम 6:30 बजे, स्टेडियम 974

29 नवंबर 2022 - पुर्तगाल बनाम उरुग्वे, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

29 नवंबर 2022 - इक्वाडोर बनाम सेनेगल, रात 8:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

29 नवंबर 2022 - नीदरलैंड बनाम कतर, रात 8.30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

30 नवंबर 2022 - ईरान बनाम यूएसए, देर रात 12:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम

30 नवंबर 2022 - वेल्स बनाम इंग्लैंड, देर रात 12:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम

30 नवंबर 2022 - ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क, रात 8:30 बजे, अल जानूब स्टेडियम

30 नवंबर 2022 - ट्यूनीशिया बनाम फ्रांस, रात 8:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम

1 दिसंबर 2022 - पोलैंड बनाम अर्जेंटीना, देर रात 12:30 बजे, स्टेडियम 974

1 दिसंबर 2022 -  सऊदी अरब बनाम मेक्सिको, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

1 दिसंबर 2022 - कनाडा बनाम मोरक्को, रात 8:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम

1 दिसंबर 2022 - क्रोएशिया बनाम बेल्जियम, रात 8:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम

2 दिसंबर 2022 - कोस्टा रिका बनाम जर्मनी, देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

2 दिसंबर 2022 - जापान बनाम स्पेन, देर रात 12:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

2 दिसंबर 2022 - घाना बनाम उरुग्वे, रात 8.30 बजे, अल जनौब स्टेडियम

2 दिसंबर 2022 - दक्षिण कोरिया बनाम पुर्तगाल, रात 8.30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम

2 दिसंबर 2022 - कैमरून बनाम ब्राजील, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

2 दिसंबर 2022 - सर्बिया बनाम स्विट्जरलैंड, देर रात 12:30 बजे, स्टेडियम 974

राउंड ऑफ 16 के मुकाबले (भारतीय समयानुसार)

3 दिसंबर 2022 - ए बनाम 2बी, रात 8.30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

4 दिसंबर 2022 - 1सी बनाम 2डी, देर रात 12:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम

4 दिसंबर 2022 - 1डी बनाम 2सी, रात 8:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम

5 दिसंबर 2022 - 1बी बनाम 2ए, देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

5 दिसंबर 2022 - 1ई बनाम 2एफ, रात 8:30 बजे, अल जनौब स्टेडियम

6 दिसंबर 2022 - 1जी बनाम 2एच, देर रात 12:30 बजे, स्टेडियम 974

6 दिसंबर 2022 - 1एफ बनाम 2ई, रात 8:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम

7 दिसंबर 2022 - 1एच बनाम 2जी, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

क्वार्टर फाइनल (भारतीय समयानुसार)

9 दिसंबर 2022 - रात 8:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम

10 दिसंबर 2022 - देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

10 दिसंबर 2022 - रात 8:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम

11 दिसंबर 2022 - देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

सेमीफाइनल (भारतीय समयानुसार)

14 दिसंबर 2022 - देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

15 दिसंबर 2022 - देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

तीसरे स्थान का मैच

17 दिसंबर 2022 - रात 8:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

फाइनल

18 दिसंबर 2022 - रात 8:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

Topics mentioned in this article