Gulkand Eating Benefits In Summer: गर्मियों की तपिश से बचने के लिए प्राकृतिक और पारंपरिक चीजों की ओर रुझान बढ़ रहा है. इन्हीं में से एक है ताजा गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद, जो न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि तन-मन को भी शीतल रखता है. गुलकंद को गर्मियों का बेहतरीन साथी माना जाता है. गुलकंद ताजा गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी या गुड़ को मिलाकर सूरज की धूप में धीरे-धीरे पकाकर तैयार किया जाता है. इसकी खुशबू और मीठा स्वाद भारतीय घरों में पीढ़ियों से चला आ रहा है. गर्मी के मौसम में यह ठंडक देने वाला प्राकृतिक व्यंजन खासतौर पर लोकप्रिय होता है.
यह सदाबहार व्यंजन सिर्फ स्वाद और ठंडक ही नहीं देता, बल्कि भारतीय परंपरा और बेहतरीन पाक-कला का भी प्रतीक है. पुराने समय में दादी-नानी इसे घर में बनाती थीं और बच्चों को चम्मच भर गुलकंद खिलाती थीं. आज भी कई घरों में गुलकंद बनाना और इसका सेवन एक पारिवारिक परंपरा बनी हुई है.
कैसे करें गुलकंद का सेवन- (How To Eat Gulkand)
गुलकंद को कई तरीकों से खाया जा सकता है. इसे सीधे चम्मच से खाया जा सकता है, दूध या दही के साथ मिलाकर शरबत बनाया जा सकता है या फिर हलवे, लड्डू और आइसक्रीम में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जाता है. गर्मियों में गुलकंद वाला ठंडा दूध या शरबत पीना कई लोगों का पसंदीदा नाश्ता या शाम का ड्रिंक होता है.
गुलकंद खाने के फायदे- (Gulkand Khane Ke Fayde)
1. शरीर को ठंडा रखने-
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गुलकंद में गुलाब की पंखुड़ियों के प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं. यह गर्मी से होने वाली थकान, चिड़चिड़ापन और तनाव को कम करने में मदद करता है.
2. पाचन-
गुलकंद पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होता है. गर्मियों में अक्सर पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में रोजाना थोड़ी मात्रा में गुलकंद का सेवन पाचन को सुधारता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है.
3. इम्यूनिटी-
गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत रखता है.
4. स्किन-
गर्मी में त्वचा संबंधी समस्याएं आम हैं, त्वचा बहुत जल्दी बेजान सी लगने लगती है. ऐसे में यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी कारगर है गुलकंद है.
5. तापमान-
गुलकंद प्राकृतिक रूप से शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है.
नोटः गर्मी के मौसम में सिंथेटिक और पैकेट वाले कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय घर का बना गुलकंद फायदेमंद होता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें मिठास होती है.
ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले नाभि में लगाएं सिर्फ 2 बूंद तेल, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते...
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














