इन 3 ड्रिंक्स से रिवर्स होगा फैटी लिवर, डॉक्टर से जानें किस तरह और कब करना है इसका सेवन

Drink For Fatty Liver: गैस्ट्रोऐंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि महज तीन आसान ड्रिंक्स के जरिए फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं क्या है वो तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Detox Drink: लिवर को कैसे साफ रखें.

Drink For Fatty Liver: नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) लिवर में फैट जमा होने से होती है. दवाओं के साथ-साथ, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव सबसे असरदार मैनेजमेंट तरीकों में से हैं. फैटी लिवर के कई कारण होते हैं. कभी-कभी जेनेटिक्स की वजह से ये होता है. इसके अलावा ज़्यादा वजन होना या मोटापा होना, टाइप 2 डायबिटीज या फिर खून में फैट, खासकर ट्राइग्लिसराइड्स का ज़्यादा लेवल होना भी इसके कारण होते हैं. हालांकि ये एक मिथ है कि फैटी लिवर को रिवर्स नहीं किया जा सकता. हाल में गैस्ट्रोऐंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि महज तीन आसान ड्रिंक्स के जरिए फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है. आइए इनके बारे में जानते हैं.

इन तीन ड्रिंक्स से रिवर्स होगा फैटी लिवर- (These three drinks will reverse fatty liver)

1. ब्लैक कॉफी-

डॉक्टर शुभम ने बताया कि रेगुलर ब्लैक कॉफी ड्रिंक करने वाले लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं जैसे लिवर फाइब्रोसिस और लिवर कैंसर का रिस्क कम होता है. कॉफी के एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के एंजाइम्स को प्रोटेक्ट करते हैं. साथ ही ब्लैक कॉफी लिवर में इंफ्लेमेशन यानी सूजन को कम करती है. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप कॉफी में दूध, चीनी या क्रीम का इस्तेमाल न करें.

2. ग्रीन टी-

ग्रीन टी में EGCG (Epigallocatechin gallate) और एपिकेटचीन जैसे कंपाउंट्स होते हैं जो लिवर फैट और सूजन दोनों को ही कम करते हैं. रोज के 3-4 कप ब्रूड ग्रीन टी फायदेमंद होते हैं. लेकिन आपको हाई डोज ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट से बचना चाहिए क्योंकि, वह लिवर स्ट्रेस को बढ़ा सकता है.

3. बीटरूट जूस-

बीटरूट के बिटालेन्स और नाइट्रेट्स लिवर के डिटॉक्स एंजाइम्स को एक्टिवेट करते हैं, जिससे लिवर फैट ब्रेक डाउन होता है और हीलिंग में सपोर्ट मिलता है. हर दिन आधा गिलास बीटरूट का जूस पीना फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें- फ्रिज में टमाटर रखने के क्या होता है? जानें कहां करें स्टोर, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Advertisement

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | 'कब्र खोदने' वालों को PM Modi का करारा जवाब, विपक्ष क्यों परेशान?