Anda Bhujiya Sabzi Recipe: अगर आप रोज़ एक ही तरह का अंडा खाकर बोर हो गए हैं, तो आज ट्राय करें उबले अंडे की ये सुपर टेस्टी भुजिया. यह सूखी सब्ज़ी स्टाइल रेसिपी बहुत ही आसान है और कम समय में बन जाती है. इसमें मसालों का स्वाद और अंडे की नरमी मिलकर ऐसा जायका देते हैं कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. इसे आप नाश्ते, लंच या डिनर किसी भी समय बना सकते हैं.
अंडा भुजिया सब्ज़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- (Ingredients For Making Anda Bhujiya Sabji)
- 4 से 5 उबले अंडे
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच कलौंजी
- 1 चुटकी हींग
- 4 से 5 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
- 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- स्वाद अनुसार नमक
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
यह भी देखें: Healthiest Ways To Eat Beetroot: चुकंदर ऐसे खाएं, स्वाद भी मिलेगा और दिल-ब्लड प्रेशर भी रहेंगे ठीक
अंडा भुजिया सब्ज़ी बनाने की विधि
सबसे पहले उबले अंडों को गोल-गोल पीस में काट लें. अब एक पैन में तेल गर्म करें. तेल गर्म होते ही उसमें कलौंजी और हींग डालें. फिर लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें ताकि खुशबू आने लगे.
अब इसमें कटा हुआ प्याज़ डालें और प्याज़ का रंग हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- जब प्याज़ अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें टमाटर डाल दें. साथ ही हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. मसाले को 2 मिनट तक पकाएं ताकि टमाटर नरम हो जाए और मसाला अच्छे से तैयार हो जाए.
- अब कटे हुए अंडे डालें और ऊपर से गरम मसाला छिड़क दें. हल्के हाथ से सब कुछ मिलाएं ताकि अंडे टूटें नहीं. पैन को ढककर 3 से 4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसाला अंडों में अच्छी तरह समा जाए.
- गरमा-गरम उबले अंडे की ये मसालेदार भुजिया तैयार है. इसे आप पूरी, परांठा या सादी रोटी के साथ सर्व करें. स्वाद ऐसा कि हर कोई दोबारा मांगे. जरूर ट्राय करें और परिवार के साथ इसका आनंद लें.
Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














