तकनीक जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, वह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को भी नए अंदाज में ढाल रही है. अब सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग या डिजिटल पेमेंट ही नहीं, बल्कि बड़े इवेंट्स में खाने की व्यवस्था भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए की जा रही है. एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit 2026) में ऐसा ही एक अनोखा प्रयोग देखने को मिला, जब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्वीगी ने अपने एआई पावर्ड स्मार्ट कियोस्क (AI-powered Smart Kiosks) लॉन्च किए.
लंबी कतारों से छुटकारा
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस समिट में हजारों डेलीगेट्स पहुंचे. आमतौर पर ऐसे बड़े इवेंट्स में खाने के लिए लंबी कतारें लगती हैं, जिससे समय भी बर्बाद होता है और सत्र (sessions) भी छूट सकते हैं. लेकिन इस बार तस्वीर अलग थी.
स्वीगी के स्मार्ट कियोस्क एग्जीबिशन हॉल के फोयर में लगाए गए थे. डेलीगेट्स ने सीधे स्वीगी ऐप के जरिए अपना खाना ऑर्डर किया. मेन्यू में शहर के लोकप्रिय रेस्टोरेंट्स के व्यंजन शामिल थे, जिससे लोगों को क्वालिटी और वैरायटी दोनों का लाभ मिला.
AI ने संभाली पूरी प्लानिंग
इस पूरे सिस्टम की खासियत थी स्वीगी का AI-powered लॉजिस्टिक्स इंजन. यह तकनीक ऑर्डर की संख्या, तैयारी का समय और डिलीवरी का अनुमान बहुत सटीक तरीके से लगाती रही. जैसे ही ऑर्डर तैयार होता, ग्राहक को रियल-टाइम नोटिफिकेशन मिल जाता.
नोटिफिकेशन मिलते ही डेलीगेट्स तय किए गए पिक-अप पॉइंट पर जाकर अपना खाना ले सकते थे और तुरंत अपने सेशन में लौट सकते थे. इस पूरी प्रक्रिया में न तो धक्का-मुक्की हुई, न ही समय की बर्बादी.
टीमवर्क का शानदार उदाहरण
इस व्यवस्था को सफल बनाने में 100 से ज्यादा स्वीगी डिलीवरी पार्टनर्स ने मिलकर काम किया. कुल आठ स्मार्ट कियोस्क पर दो दिनों में 2,000 से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए गए. यह आंकड़ा अपने आप में स्पीड, मैनेजमेंट और टीमवर्क का बड़ा उदाहरण है.
दूसरे दिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच लंच टाइम में सबसे ज्यादा ऑर्डर आए. इस दौरान डिमांड अचानक बढ़ गई, लेकिन AI सिस्टम और टीम के तालमेल ने किसी को इंतजार नहीं करने दिया.
क्या था लोगों की पसंद?
ड्रिंक्स में कोक सबसे ज्यादा बिकने वाला पेय रहा. वहीं फूड कैटेगरी में Veg Snacker ने टॉप पोजिशन हासिल की. यह साफ दिखाता है कि तेज और हल्के स्नैक्स इवेंट्स में ज्यादा पसंद किए जाते हैं.
कुछ ऑर्डर तो बेहद खास भी रहे. दूसरे दिन एक डेलीगेट ने एक ही बार में 40 बर्गर ऑर्डर कर दिए. वहीं एक अन्य शख्स ने 16 प्लेट वेज फ्राइड राइस और 16 प्लेट चिकन फ्राइड राइस मंगवाए. यह ऑर्डर 12,000 रुपये का था, जो पूरे इवेंट का सबसे बड़ा बिल बना.
Swiggy के Smart Kiosks ने दिखा दिया कि AI सिर्फ एक तकनीकी शब्द नहीं, बल्कि सुविधा और दक्षता का भविष्य है. इस प्रयोग ने यह साबित कर दिया कि बड़े आयोजनों में भीड़ और अव्यवस्था को टेक्नोलॉजी के जरिए आसानी से संभाला जा सकता है.
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में Swiggy का यह कदम आने वाले समय में इवेंट मैनेजमेंट और फूड सर्विस इंडस्ट्री के लिए एक नई दिशा तय कर सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














