सोयाबीन खाने के फायदे: वेजिटेरियन लोगों के लिए सुपरफूड, जानें पोषक तत्व और सही सेवन का तरीका

Soya Benefits: सोयाबीन का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं इससे जुड़े सवालों का सभी जवाब.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Soya Chunks Benefits: सोयाबीन को क्यों कहा जाता है सुपरफूड.

Soya Chunks: वेजिटेरियन लोगों के लिए जब भी हेल्दी, प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने की बात आती है तो सोया चंक्स का नाम सबसे पहले आता है. शाकाहारी लोगों के लिए ये प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं. सोयाबीना चंक्स में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनका सेवन मसल्स और हड्डियों को मजबूत रखने के साथ शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है. ‘नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ (NCCIH)' के मुताबिक, सोया चंक्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मद दकरता है. इसके साथ ही मेनोपॉज के दौरान फील होने वाले हॉट फ्लैशेज (अचानक तेज गर्मी महसूस होना) जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है.

कुछ स्टडीज में बताया गया है कि इसका सेवन ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम करने में भी मदद कर सकता है. इसके साथ ही ये हड्डियों को मजबूत रखने और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में भी मददगार है. हालांकि इसके सेवन का प्रभाव हर किसी व्यक्ति में अलग-अलग होता है. अगर आप इसका सेवन संतुलित मात्रा में करते हैं तो ये सेहत के लिए बेहद लाभदायी हो सकता है. जो चलिए जानते हैं सोया चंक्स का सेवन करने के फायदों के बारे में और उनसे जुड़े कुछ सवालों के जवाब.

सोया चंक्स में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

आपको बता दें कि 100 ग्राम सोया चंक्स में लगभग 50 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, इसका सेवन मसल बिल्डिंग और रिकवरी के लिए भी बेहद लाभदायी होता है. सोया चंक्स वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है.

सोया चंक्स कैसे बनते हैं?

सोयाबीन से तेल निकालने के बाद बचे हुए हिस्से को बारीक पीस कर और इसे प्रोसेस कर के सोया चंक्स बनाए जाते हैं. इसके लिए सोयाबीन से तेल निकलने के बाद बचे हुए हिस्से को पानी के साथ मिक्सर में मिलाकर एक गाढ़ी स्लरी तैयार की जाती है. 

इस स्लरी को कुकिंग मशीन में डालकर सोया नगेट बनाए जाते हैं. बता दें कि इसके अंदर ही स्लरी को हाई टेंपरेटर और प्रेशर पर पकाते हैं. मशीन की मदद से ही सोया चंक्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. यह पूरी प्रोसेस बहुत ही हाई प्रेशर पर होती है, यही वजह है कि सोया चंक्स को स्पंजी टेक्सचर मिलता है. 

बता दें कि सोया चंक्स को ड्रायर में सुखा लिया जाता है. इसके बाद ये क्वालिटी टेस्ट से गुजरते हैं जिसके बाद इनको बाजार में पैक कर के भेज दिया जाता है. 

Advertisement

सेहत के लिए कितना फायदेमंद है सोया चंक्स?

  • सोया चंक्स एक हाई-प्रोटीन, लो-फैट और फाइबर से भरपूर होता है, ये सभी पोषक तत्व शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है. 
  • सोया चंक्स में प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल्स को रिपेयर करने में और मसल्स ग्रोथ में मदद करता है. 
  • सोयाबीन फाइबर से भरपूर होते हैं और इसमें फैट न के बराबर होता है. इसके कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है. ऐसे में ये वजन को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है.
  • सोयाबीन का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. 
  • सोयाबीन में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देने में मदद करता है.
  • सोयाबीन में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम होता है उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है.
  • सोयाबीन में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर करने में मदद करता है.
  • सोयाबीन का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.
  • सोया चंक्स में पौधे में पाया जाने वाला ‘आइसोफ्लेवोन्स' कंपाउंड होता है. इसलिए इनका सेवन उन महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है जो मेनोपॉज से गुजर रही हैं. इसके साथ ही इसका सेवन महिलाओं में हॉट फ्लैशेज ( बहुत ज्यादा गर्मी लगना) जैसी समस्याओं को भी कम करता है.
  • सोयाबीन में पाए जाने वाले फॉस्फोरस ब्रेन फंक्शन और मेमोरी को सपोर्ट करता है.

FAQS । सोयाबीन को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल- सोया चंक्स को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं?

जवाब- आप सोयाबीन को अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं-

  • इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं. 
  • फ्राइड राइस या बिरयानी में बनाकर खा सकते हैं. 
  • इसको सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं. 
  • इसको उबाल कर हल्का सा फ्राई कर के नमक डालकर खा सकते हैं. 

सवाल- क्या इसको ज्यादा खाने के कुछ नुकसान भी हो सकता है?

जवाब- हां, अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं तो आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

  • गैस
  • सूजन
  • अपच
  • दस्त
  • एलर्जी

सवाल- एक दिन में कितना सोया चंक्स खा सकते हैं?

जवाब- आमतौर पर एक हेल्दी व्यक्ति एक दिन में 25-30 ग्राम सोयाबीन खा सकता है. 

सवाल- डायबिटीज होने पर सोया चंक्स खा सकते हैं?

जवाब- हां, सोयाबीन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है. इसलिए इसका सेवन शुगर के मरीज भी कर सकते हैं.

सवाल- बच्चों को सोया चंक्स खिला सकते हैं?

जवाब- हां, आप बच्चों को सीमित मात्रा में इसका सेवन करा सकते हैं. 

सवाल- किसे सोया चंक्स नहीं खाना चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों के लिए सोया चंक्स का सेवन नुकसानदायक हो सकता है-

  • जिन लोगों को एलर्जी है.
  • जिन्हें थॉयराइड की दिक्कत है.
  • जिनको हॉर्मोनल प्रॉब्लम है.
  • जिन्हें लिवर डिजीज है.
  • जिन्हें किडनी डिजीज है.
  • जिन्हें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम है.

सवाल- सोयाबीन खरीदते समय रखें किन बातों का ध्यान?

जवाब- मार्केट में इन चीजों को लेकर मिलावट भी बहुत होती है, इसलिए इनको खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.

  • पैकेट पर FSSAI नंबर जरूर देखें.
  • पैकेट पर एक्सपायरी डेट चेक करें. 
  • सील्ड पैकेट ही खरीदें. 
  • अच्छी कंपनी और ब्रांडेड कंपनी के सोया चंक्स खरीदें.
  • इंग्रीडिएंट लिस्ट देखें. 
     

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: शंकराचार्य फंसे या फसाए गए? Kashi से 'धर्म संसद' LIVE |Sucherita Kukreti