क्या आपने खाई है सिलबट्टे पर बनी नारियल की ये स्पेशल चटनी, एक बार चख लेंगें तो बार-बार पूछेंगे रेसिपी

Silbatta Nariyal Chutney Recipe: डोसा, इडली या वड़ा के साथ खाई जाने वाली नारियल की चटनी, खाने का मज़ा दोगुना कर देती है. आजकल लोग बिजी लाइफस्टाइल और काम के चलते जल्दी में मिक्सर में चटनी बना लेते हैं. लेकिन इस चटनी में वह स्वाद नहीं आता जो सिलबट्टे (Silbatta) में नारियल की चटनी पीस कर आता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Nariyal Chutney Recipe
Pexels

Silbatta Nariyal Chutney Recipe: डोसा, इडली या वड़ा के साथ खाई जाने वाली नारियल की चटनी, खाने का मज़ा दोगुना कर देती है. आजकल लोग बिजी लाइफस्टाइल (Busy Lifestyle) और काम के चलते जल्दी में मिक्सर (Mixer) में चटनी बना लेते हैं. लेकिन इस चटनी में वह स्वाद नहीं आता जो सिलबट्टे (Silbatta) में नारियल की चटनी पीस कर आता है. चटनी का असली स्वाद हाथ से पीसने में ही आता है.  सिलबट्टे की रगड़ से नारियल की चटनी का प्राकृतिक तेल (Natural Oil) और खुशबू बनी रहती है.

नारियल की चटनी बनाने के लिए सामग्री:

  • कद्दूकस किया सूखा नारियल.

  • भुनी चने की दाल.

  • 1-2 हरी मिर्च.

  • नमक स्वादानुसार.

  • थोड़ी काली सौंफ.
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च.
  • 1-2 चम्मच तेल.
  • चाहें तो 1 चम्मच दही.

 यह भी देखें: Banana Chips Recipe: केले के कुरकुरे चिप्स खाने के लिए अब बाज़ार जाने की जरूरत नहीं, घर पर आसानी से ऐसे करें तैयार

नारियल की चटनी बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले सूखे नारियल को छोटे टुकड़ों में काट लें. इससे उसे पीसना आसान होगा. अब भुनी चने की दाल को करीब 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे दाल थोड़ी नरम हो जाएगी.
  2. अब सिलबट्टा साफ करके उस पर पहले नारियल और भीगी हुई चने की दाल डालें. थोड़ा सा पानी डालकर धीरे-धीरे पीसना शुरू करें. ज्यादा पानी एक साथ न डालें. धीरे-धीरे पीसने से चटनी का स्वाद अच्छा आता है. अगर आप चाहें तो इस समय एक चम्मच दही भी मिला सकते हैं. इससे चटनी का रंग हल्का और स्वाद थोड़ा और बढ़िया हो जाता है.
  3. जब नारियल और दाल अच्छी तरह पिस जाएं, तब उसमें हरी मिर्च डालें. अब इसे थोड़ा दरदरा पीसें ताकि मिर्च का स्वाद अलग से महसूस हो.
  4. अब तड़का तैयार करें. एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. उसमें काली सौंफ और सूखी लाल मिर्च डालें. जब मसालों से खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें. यह गरम तड़का चटनी के ऊपर डाल दें. आखिर में नमक मिलाकर अच्छी तरह मिला लें.
  5.  मिक्सर में चटनी जल्दी तो बन जाती है, लेकिन उसकी गर्मी से स्वाद थोड़ा कम हो सकता है. जबकि सिलबट्टे पर पिसी चटनी में असली खुशबू और स्वाद बना रहता है.
  6. अगर आप भी घर पर होटल जैसा स्वाद चाहते हैं, तो एक बार यह पारंपरिक तरीका जरूर आजमाएं. आपको फर्क साफ महसूस होगा.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit: 'आम नागरिकों की हत्या के विरोध में भारत' | Israel Gaza War | #pmmodi