जब घर पर न मिले कोई सब्जी, तो 10 मिनट में तैयार करें ढाबा स्टाइल सेव टमाटर, रेसिपी है आसान

Sev Tamatar Sabzi Recipe: कई बार ऐसा होता है की घर पर अचानक सब्जी खत्म हो जाती है या मेहमान आ जाते हैं, तब समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए. ऐसे में, आप सेव टमाटर की सब्जी बना कर सकते हैं. इस सब्जी को बनाना बहुत ही आसान है. यह गुजरात और राजस्थान की एक टेस्टी डिश है जिसे लोग ढाबों पर खाना पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sev Tamatar Sabzi Recipe
facebook

Sev Tamatar Sabzi Recipe: कई बार ऐसा होता है की घर पर अचानक सब्जी खत्म हो जाती है या मेहमान आ जाते हैं, तब समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए. ऐसे में, आप सेव टमाटर की सब्जी बना कर सकते हैं. इस सब्जी को बनाना बहुत ही आसान है. यह कम समय में बन जाती है और खाने में इतनी अच्छी लगती है कि बच्चे और बड़े सभी इसे चाव से खाना पसंद करते हैं. इसकी सामग्री भी साधारण होती है और बनाने का तरीका भी बहुत आसान होता है. यह गुजरात और राजस्थान की एक टेस्टी डिश है जिसे लोग ढाबों पर खाना पसंद करते हैं. 

सेव टमाटर की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री:

  • मोटी वाली सेव- 1 कप 
  • टमाटर- 3 से 4 (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक़ कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच (अगर लहसुन नहीं खाते तो हटा सकते हैं)
  • जीरा और राई- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच (स्वादानुसार काम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • धनिया पाउडर-  1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच 
  • नमक- स्वादनुसार 
  • ताजा हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए

Photo Credit: pinterest

 यह भी पढ़ें: गाय चराओ और पैसे कमाओ, इस राज्य ने निकाली ग्वाला की नौकरी; इतनी मिलेगी सैलरी

सेव टमाटर की सब्जी बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और राई डालकर चटकने दें.

  2. अब बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और हल्का सा भून लें. 

  3. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं.

  4. जब टमाटर अच्छी तरह गल जाएं तब उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और 1-2 मिनट तक भूनें.

  5. मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल हल्का सा ऊपर दिखने न लगे. 

    Photo Credit: AI

  6. अब लगभग 1 से डेढ़ कप पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और उसे एक उबाल आने दें. 

  7. जब भी आपको खाना परोसना हो, उसी समय गर्म ग्रेवी में मोटी सेव डालें और गैस उसी समय बंद कर दें. इसे ज्यादा पकाना नहीं है.

  8. अंत में गरम मसाला और ताजा हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें.

  9. गरमागरम सेव टमाटर की सब्जी को रोटी, पराठे या पूरी के साथ परोसें.

Watch Video: कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit: Iron Dome, नया सुरक्षा समझौता... इजरायल-भारत की डील से कांपेंगे दुश्मन | NDTV