मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण बाजार और अर्थव्यवस्था पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है. भारत ने होर्मुज स्ट्रेट से अपनी दो शिप निकालकर समुद्री व्यापार सुरक्षित रखने में सफलता हासिल की है. भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का लगभग सत्तर प्रतिशत हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट के बाहर से आयात करता है.