Ramadan 2026: मटन से आती है अजीब सी महक? इस तरीके से करें साफ फिर देखें कमाल, स्वाद भी होगा दोगुना

Ramadan 2026: अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं लेकिन कई बार इसे इसलिए नहीं खाते हैं कि इससे एक अलग सी महक आती है तो हम आपको आज इस आर्टिकल में बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जो मटन को साफ करने और बनाने का ऐसा तरीका बताएंगे जो आपके मटन से आने वाली बदबू को दूर करने के साथ ही उसके स्वाद को बढ़ाने में भी मदद करेगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Ramadan 2026: मटन को इस तरह से बनाएं फिर देखें कमाल.

Mutton Kaise Saaf Kare: आपको भी नॉनवेज खाना पसंद है? अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो मटन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता होगा. कई बार इसे बाहर खाना पसंद करते हैं लेकिन वहीं कई लोग अपना पसंदीदा नॉनवेज आइटम घर पर खुद से बनाते हैं. अब वैसे भी रमजान शुरु होने वाला है ऐसे में घरों पर कई तरह की मटन की अलग-अलग तरह की डिशेज बनती हैं. लेकिन मटन हो या चिकन इसके साथ एक चीज का आपको खास ख्याल रखना पड़ता है और वो है इनकों सही तरीके से साफ करना.

अगर इसको सही तरीके से साफ नहीं किया गया तो इनसे आने वाली स्मैल आपका मन खराब कर सकती है. खासकर बात करें मटन की तो इसको सही तरीके से वॉश करना बेहद जरूरी है. कई बार ऐसा होता है कि मटन को बहुत अच्छे से धोने के बाद भी इसकी बदबू नहीं जाती है और इसका स्वाद बेकार कर देती है. तो चलिए आपको बताते हैं मटन को साफ करने के कुछ ऐसे तरीके जो मटन से आने वाली बदबू को पूरी तरह से खत्म कर देंगे. 

मटन को नींबू से धो सकते हैं?

अगर आप घर पर मटन को साफ कर रहे हैं तो आप उसे नॉर्मल पानी से धोने की बजाय नींबू वाले पानी से धोएं. पानी में नींबू को मिलाने से इसमें पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड मटन में मौजूद बैक्टीरिया को कम करके बदबू को दूर करने का काम करता है. नींबू वाले पानी से मटन को धोने से इससे बदबू कुछ हद तक कम हो जाती है और मटन भी फ्रेश सा लगने लगता है.

कैसे करें साफ

मटन को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बड़े से बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें मटन को साफ करें. इसके बाद आप इसे बहते हुए पानी में 1-2 बार अच्छे तरीके से साफ कर लें. अब इस बाउल में पानी भरें और उसमें 2 चम्मच नींबू का रस और नमक को मिलाकर 15 मिनट के लिए मटन को इसी में रखा रहने दें. इसके बाद साफ पानी से मटन को धोकर साफ कर लें. 

अगर आपके पास नींबू नहीं है तो आप सफेद सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ये बदबू को कम करने में काफी मददगार है.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026 Date: रमजान का पहला रोजा कब रखा जाएगा? जानिए सहरी-इफ्तार में क्या खाएं और क्या नहीं

Advertisement

मटन थोड़ा पुराना है तो कैसे साफ करें?

मटन को अच्छी तरह से धोने के बाद उसे लहसुन और अदरक के पेस्ट में मैरिनेट कर के कुछ देर के लिए रेस्ट होने के लिए रख दें. इसके साथ ही आप हल्दी और दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. जब आप मटन को इस तरह से मैरिनेट करते हैं तो ऐसा करने से बदबू काफी हद तक दूर हो जाती है और मटन का स्वाद भी बेहतर होता है और ये जल्दी पक भी जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

मटन को जब भी आप साफ करते हैं तो ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें. मटन को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case वाले बाबा कमरुद्दीन के हाथ में जहर वाले लड्डू का CCTV फुटेज | Delhi Murder Case