Ram Navami Bhog Recipe 2026:रामनवमी का पर्व केवल भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक स्वाद का भी संगम है. इस दिन घर-घर में विशेष भोग बनाए जाते हैं, जिन्हें भगवान को अर्पित करने के बाद प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. खास बात यह है कि ये व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि शुद्ध, सात्विक और सेहतमंद भी होते हैं. पंजीरी, खीर, हलवा जैसी चीजें पीढ़ियों से इस पर्व की पहचान रही हैं. अगर आप इस रामनवमी कुछ खास और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो यहां जानिए 5 ऐसे भोग की आसान रेसिपीज जो आपके त्योहार को और भी खास बना देंगी.
ये भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत में शाम की भूख का स्मार्ट हल, ये डिश रखेंगी आपको एनर्जेटिक
राम नवमी पर भोग के लिए क्या बनाएं | What to Prepare as an Offering for Ram Navami?
1. पंजीरी, प्रसाद का सबसे पवित्र स्वाद
पंजीरी को शुद्ध और एनर्जी देने वाला प्रसाद माना जाता है. यह लंबे समय तक खराब नहीं होती और सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है.
कैसे बनाएं:
- घी में गेहूं का आटा धीमी आंच पर भूनें.
- खुशबू आने पर इसमें शक्कर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं.
- इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
2. खीर, मीठे में भक्ति का स्वाद
खीर हर शुभ अवसर की पहचान है. यह सादगी और मिठास का प्रतीक है और भगवान को बहुत प्रिय मानी जाती है.
कैसे बनाएं:
- दूध को उबालकर उसमें चावल डालें.
- धीमी आंच पर पकाएं जब तक गाढ़ी न हो जाए.
- चीनी, इलायची और मेवे डालें.
Photo Credit: iStock
3. सूजी का हलवा, झटपट बनने वाला प्रसाद
यह सबसे आसान और जल्दी बनने वाला भोग है, जो हर घर में बनाया जाता है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है.
कैसे बनाएं:
- घी में सूजी को सुनहरा होने तक भूनें.
- पानी और चीनी डालकर चलाएं.
- इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालें.
4. साबूदाना खीर, व्रत के लिए परफेक्ट
राम नवमी में व्रत रखने वालों के लिए साबूदाना एक बेहतरीन विकल्प है. हल्का होने के साथ-साथ यह एनर्जी से भी भरपूर होता है.
कैसे बनाएं:
- साबूदाना भिगोकर दूध में पकाएं.
- चीनी और इलायची डालें.
- ड्राई फ्रूट्स से सजाएं.
5. पंचामृत, भगवान का दिव्य प्रसाद
पंचामृत को सबसे पवित्र प्रसाद माना जाता है, जो पूजा का अहम हिस्सा होता है और शरीर के लिए भी लाभकारी है.
कैसे बनाएं:
दूध, दही, घी, शहद और शक्कर मिलाएं.
इसमें तुलसी पत्ते डालें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














