Viral Recipe: रागी मुड्डे बनाने की आसानी रेसिपी, एक बार खा ली, तो बार-बार मांगोगे

Ragi Mudde Recipe In Hindi: रागी मुड्डे जो कर्नाटक का एक पौष्टिक और पारंपरिक व्यंजन है. चलिए एक नजर डालते हैं इसे बनाने का आसान और स्वादिष्ट तरीका क्या है?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Finger Millet Balls Recipe

Ragi Mudde Recipe In Hindi: फूड लवर्स के लिए खुशखबरी, ऐसा इसलिए क्योंकि हर दिन कुछ नया ट्राई करने के लिए इछुक रहते हैं. हर दिन एक ऐसी डिश की तलाश में रहना, जो टेस्ट में लाजवाब हो थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन फिलहाल आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए एक ऐसी डिश लेकर आए हैं न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत रही है. रागी मुड्डे जो कर्नाटक का एक पौष्टिक और पारंपरिक व्यंजन है. चलिए एक नजर डालते हैं इसे बनाने का आसान और स्वादिष्ट तरीका क्या है?

रागी मुड्डे कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • रागी का आटा (1 कप)
  • पानी (2½ कप)
  • घी (½–1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)

रागी मुड्डे बनाने की विधि 

कर्नाटक की मिट्टी से निकली ये डिश 3000 साल पुरानी डिश को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें, फिर उसमें आधा कप पानी डालकर रागी का आटा मिला दें और एक घोल तैयार कर लें. अब एक कढ़ाई लें, इसमें 2 कप पानी, नमक और घी दाल कर उबाल लें. अब गैस की आंच को कम करके करके घोल धीरे-धीरे डालें और याद रखें घोल डालते हुए लगातर हिलाएं. जब लगे मिश्रण गाढ़ा हो गया है, इसे मध्यम आंच पर दबाएं और मोड़ें. फिर इसे कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए  ढककर धीमी आंच पर दम दें.  अब ढक्कन हटा करतब तक बीट करें जब तक शाइनी और इलास्टिक न हो जाए. फिर हाथों की मदद से बॉल शेप में मुड्डे को बना लें और फिर इन्हें सांभर, रसम, हुरली सारू, मटन करी या घी के साथ गर्मागर्म परोसें. 

इसे भी पढ़ें: Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं कैसे दें, अपनों को भेजें ये 10 सुंदर संदेश

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | US Iran Tension | Khamenei को Trump का आखिरी अल्टीमेटम! Bharat Ki Baat Batata Hoon