Pistachio Chocolate Lava Cake Recipe: अगर आप ऐसा डेज़र्ट बनाना चाहते हैं जिसे काटते ही अंदर से गरम, पिघला हुआ चॉकलेट बाहर निकले, तो पिस्ता चॉकलेट लावा केक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यह मिठाई गहरे चॉकलेट स्वाद और क्रीमी पिस्ता फ्लेवर का शानदार मेल है. बाहर से मुलायम केक और अंदर से बहती हुई चॉकलेट-पिस्ता फिलिंग इसे खास बनाती है. अगर इसे आप मेहमानों के सामने परोसेंगे तो हर कोई इसकी तारीफ करेगा.
पिस्ता चॉकलेट लावा केक बनाने के लिए सामग्री: (Ingredients For Pistachio Chocolate Lava Cake)
चॉकलेट केक के लिए- (For Chocolate Cake)
- आधा कप डार्क चॉकलेट (कटी हुई)
- आधा कप बिना नमक वाला मक्खन
- 2 अंडे
- 2 अंडे की जर्दी
- आधा कप चीनी
- चौथाई कप मैदा
- एक चुटकी नमक
पिस्ता फिलिंग के लिए- (For Pistachio Filling)
- एक तिहाई कप पिस्ता क्रीम या पिस्ता पेस्ट
सजाने के लिए- (For Decorating Cake)
- कुटे हुए पिस्ता
- पाउडर शुगर
Photo Credit: unsplash
यह भी देखें: Holi Gujiya Recipe: बिना फालतू की मेहनत किए घर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता गुजिया, नोट कर लें रेसिपी
पिस्ता चॉकलेट लावा केक बनाने की विधि-
- सबसे पहले चॉकलेट और मक्खन को एक साथ पिघला लें. आप इसे डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में धीरे-धीरे पिघला सकते हैं. मिश्रण पूरी तरह स्मूद होना चाहिए.
- अब एक बाउल में अंडे, जर्दी और चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें. जब यह हल्का और क्रीमी हो जाए, तब इसमें पिघली हुई चॉकलेट का मिश्रण मिलाएं. अब इसमें मैदा और नमक डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. बैटर चमकदार और गाढ़ा दिखेगा.
- अब छोटे बेकिंग बाउल या रेमेकिन को मक्खन से ग्रीस कर लें. हर बाउल में आधा बैटर भरें. बीच में एक चम्मच पिस्ता क्रीम डालें. फिर ऊपर से बचा हुआ बैटर डालकर फिलिंग को ढक दें.
- ओवन को पहले से 220 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें. केक को 10 से 12 मिनट तक बेक करें. ध्यान रखें कि ज्यादा देर न पकाएं, नहीं तो अंदर का लावा सूख जाएगा.
- बेक होने के बाद एक मिनट आराम दें. फिर धीरे से बाहर निकालें और प्लेट पर पलट दें. ऊपर से पाउडर शुगर और कुटा पिस्ता डालकर सजाएं.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














